1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी सच्चिदानंद महाराज के अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी सच्चिदानंद महाराज के अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि

...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी सच्चिदानंद महाराज के अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सतना जिले स्थित धारकुण्डी आश्रम पहुंचकर परमपूज्य संत शिरोमणि स्वामी परमहंस सच्चिदानंद जी महाराज के अंतिम दर्शन किए और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि स्वामी सच्चिदानंद महाराज का तप, त्याग और आध्यात्मिक साधना से परिपूर्ण जीवन समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वामी जी का मार्गदर्शन और लोककल्याण की भावना हमारी स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को भी सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक मूल्यों की प्रेरणा देती रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...