1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा में स्व. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की जयंती पर CM डॉ. मोहन यादव ने की पुष्पांजलि अर्पित

मध्यप्रदेश विधानसभा में स्व. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की जयंती पर CM डॉ. मोहन यादव ने की पुष्पांजलि अर्पित

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
मध्यप्रदेश विधानसभा में स्व. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की जयंती पर CM डॉ. मोहन यादव ने की पुष्पांजलि अर्पित

भोपाल स्थित मध्य प्रदेश विधानसभा के सेंट्रल हॉल में स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विधायकगण, गणमान्य नागरिक तथा विधानसभा के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने स्व. शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा का स्मरण

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने स्व. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण को स्मरण किया। उपस्थित जनों ने उनके कार्यकाल को विधान सभा की गरिमा और अनुशासन को सुदृढ़ करने वाला बताया।

राजनीतिक जीवन और दायित्व

स्व. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल का जन्म 10 फरवरी 1930 को बिलासपुर में हुआ था। वे वर्ष 1985 से 1990 तक मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष रहे। अपने राजनीतिक जीवन में उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया और सदन की कार्यवाही को निष्पक्ष, मर्यादित एवं सुचारु रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विधानसभा परिवार की भावभीनी श्रद्धांजलि

विधानसभा परिवार द्वारा आयोजित यह समारोह स्व. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल के योगदान को नमन करने का प्रतीक बना। कार्यक्रम के माध्यम से उनके द्वारा स्थापित संसदीय मूल्यों और जनहितकारी दृष्टिकोण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...