भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित स्टेट हैंगर से “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा का विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही, उन्होंने यात्रियों को बोर्डिंग पास भी वितरित किए।

भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” अंतर्गत नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा का शुभारंभ होना हमारे लिए गौरव की बात है। इस सेवा के माध्यम से अब श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक पर्यटन स्थलों तक पहुंचना न सिर्फ आसान होगा, बल्कि उनकी सभी सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

अधिक से अधिक यात्री “पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा” का लाभ उठाएं, मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थलों के दर्शन करें और यहां की समृद्ध संस्कृति से जुड़ें, यही मेरी कामना है।