1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. खितपाल में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शोक व्यक्त, आर्थिक मदद का ऐलान

खितपाल में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शोक व्यक्त, आर्थिक मदद का ऐलान

हीं पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत ने भी प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपए आर्थिक मदद की।

By: Naredra 
Updated:
खितपाल में हुए सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शोक व्यक्त, आर्थिक मदद का ऐलान

श्योपुरः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विजयपुर के खितपाल में हुए सड़क हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और गंभीर घायलों को 1-1 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

वहीं पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत ने भी गांव में पहुंचकर प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपए आर्थिक मदद की।

बताया जा रहा है कि यह लोग विजयपुर भात देने जा रहे थे। इसी दौरान लोगों से भरी ट्रॉली पलटने से 4 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 24 लोग घायल हो गए। यह हादसा वीरपुर के घूघस से विजयपुर के झारबड़ौदा गांव जाते समय बंधपुरा मोड पर हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद 12 लोग ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।

श्योपुर से संवाददाता जेपी शर्मा की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...