1. हिन्दी समाचार
  2. Bhopal
  3. बजट प्रस्तावों में सभी वर्गों और क्षेत्रों के विकास पर फोकस: CM डॉ. मोहन

बजट प्रस्तावों में सभी वर्गों और क्षेत्रों के विकास पर फोकस: CM डॉ. मोहन

वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों का मुख्यमंत्री के समक्ष प्रेजेंटेशन

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
बजट प्रस्तावों में सभी वर्गों और क्षेत्रों के विकास पर फोकस: CM डॉ. मोहन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों में प्रदेश के सभी क्षेत्रों और समाज के हर वर्ग के विकास तथा कल्याण का समग्र रूप से ध्यान रखा गया है। उन्होंने बजट प्रस्तावों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप संतुलित और प्रभावी बताते हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के दूरदर्शी दृष्टिकोण की सराहना की।

अधिकारियों के परिश्रम की मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बजट प्रस्तावों के निर्माण में लगे विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के परिश्रम की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह बजट प्रदेश की विकास आवश्यकताओं, सामाजिक संतुलन और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

मंत्रालय में हुई महत्वपूर्ण बैठक

मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों का विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव (वित्त) मनीष रस्तोगी सहित वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मंत्रि-परिषद के समक्ष भी प्रस्तुत हुए बजट प्रस्ताव

इसी दिन मंत्रि-परिषद के समक्ष भी वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्तावों का प्रेजेंटेशन किया गया। मंत्रि-परिषद द्वारा अनुमोदन के बाद यह बजट 18 फरवरी को उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार का यह बजट प्रस्ताव समावेशी विकास, आर्थिक सुदृढ़ता और जनकल्याण को प्राथमिकता देने वाला माना जा रहा है, जिससे प्रदेश के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...