1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. UP Election 2022: विधानसभा सीट से सिर्फ तीन दावेदार, ब्रज में प्रत्याशियों की भरमार !

UP Election 2022: विधानसभा सीट से सिर्फ तीन दावेदार, ब्रज में प्रत्याशियों की भरमार !

इस विधानसभा चुनाव में करहल हाई प्रोफाइल सीट बन गई है। यहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा से केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव मैदान में है। वहीं बसपा ने कुलदीप नरायन को प्रत्याशी बनाया है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

 

विधायक बनने के लिए ब्रज के चारों जिलों में प्रत्याशियों की भरमार है, मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर केवल तीन ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। ब्रज में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जिला भी शामिल है। चार जिलों में कुल 23 विधानसभा सीटें हैं। पहले और तीसरे चरण में मतदान होना है। ब्रज की 22 सीटों पर जहां औसतन 10 से 13 प्रत्याशी मैदान में हैं तो वहीं करहल विधानसभा सीट पर केवल तीन ही प्रत्याशी मैदान में हैं।

मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल उन्हें चुनौती दे रहे हैं। तीसरे प्रत्याशी के रूप में बसपा के कुलदीप नरायन मैदान में हैं। प्रत्याशियों की संख्या कम होने और सियासी धुरंधरों के करहल से चुनाव लड़ने के चलते यहां मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

ब्रज में जहां करहल सीट पर सबसे कम प्रत्याशी हैं तो वहीं मथुरा सीट पर सर्वाधिक 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से प्रदेश कैबिनेट में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ऊर्जा भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। उनके सामने सपा से देवेंद्र अग्रवाल, कांग्रेस से प्रदीप माथुर, बसपा से एसके शर्मा और आमआदमी पार्टी से कृष्ण कुमार शर्मा आदि ताल ठोक रहे हैं।

 

आगरा
सीट और प्रत्याशी
आगरा कैंट- 10
आगरा दक्षिणी- 10
आगरा देहात- 09
आगरा उत्तरी- 13
फतेहपुर सीकरी- 11
खैरगढ़- 13
फतेहाबाद- 13
बाह- 14
एत्मादपुर- 14
मथुरा जनपद
मथुरा- 15
मांट- 09
गोवर्धन- 13
छाता- 12
बलदेव- 06

फिरोजाबाद जिला 
फिरोजाबाद सदर- 12
टूंडला- 13
जसराना- 13
शिकोहाबाद- 09
सिरसागंज- 14

मैनपुरी
मैनपुरी सदर- 04
भोगांव- 09
किशनी- 06
करहल- 03

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...