1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक को आया हार्ट अटैक, खबर से मचा हड़कंप

Loksabha Election: चुनाव ड्यूटी के दौरान शिक्षक को आया हार्ट अटैक, खबर से मचा हड़कंप

देश भर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए कल मतदान होने वाला है। यही कारण है कि आज इलेक्शन ड्यूटी में लगे शिक्षकों को सामग्री वितरित की जा रही है।  इस दौरान इलेक्शन ड्यूटी में लगे शिक्षक की हार्ट अटैक आने की वजह से मौत हो गई। 

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में मतदान ड्यूटी के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दल बूथों के लिए रवाना हो रहा था। इस दौरान चुनाव ड्यूटी में लगे एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई है। मृतक का नाम मनीराम कांवरे है जो रामनगर क्षेत्र के ग्राम नकावल का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि कर्मचारी की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि की जाएगी।

आपको बता दें की 18 अप्रैल को निर्वाचन हेतु शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी हर बूथों तक मत पेटियां पहुंचाने के लिए लगाई गई है। मंडला के शासकीय पॉलिटेक्निक परिसर में कर्मचारियों के आने का तांता लगा हुआ है। 18 अप्रैल की सुबह ड्यूटी में आए एक कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी मनीराम की अचानक तबियत बिगड़ी थी और शासकीय अस्पताल उनको ले जाया गया यहां पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

शिक्षक हैं मनीराम, अचानक बिगड़ी तबीयत 

मनीराम कांवरे सहायक शिक्षक हैं। गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़े पर चिकित्सा दल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवारजनों और आला अफसरों को सूचित कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

मंडल ामें 14 प्रत्याशी, कांग्रेस-भाजपा में कड़ी टक्कर 

मंडला में 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान है। यहां कुल 14 प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते और कांग्रेस के ओमकार सिंह मरकाम के बीच है। मंडला से लगी बालाघाट संसदीय क्षेत्र में 12 प्रत्याशी हैं। यहां के नक्सल प्रभावित तीन विधानसभा क्षेत्रों बैहर, लांजी और परसवाड़ा में सुबह 7 से शाम 4 बजे तक ही लोग वोट डाल सकेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...