1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: पीएम मोदी ने जनसभा में कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस विकास विरोधी समस्या

Loksabha Election: पीएम मोदी ने जनसभा में कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस विकास विरोधी समस्या

पीएम मोदी ने कहा- मप्र के लोगों ने कांग्रेस के समय का वो काला दौर भी देखा है। भाजपा के लिए देश से बड़ा और कुछ भी नहीं है और कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है। कांग्रेस की पॉलिसी है, जो देश के लिए सबसे ज्यादा योगदान, मेहनत और समर्पण करे, उसे सबसे पीछे रखो।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी के नॉन स्टॉप दौरे जारी हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुरैना पहुंचे। सभा स्थल पर भाजपा नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत सियाराम के जयघोष से की। उन्होंने कहा- मुरैना ने हमेशा उन्हीं का साथ दिया है, जिनके लिए राष्ट्र प्रथम है।

आप सबका उत्साह देखकर मैं कह सकता हूं कि मुरैना आज भी न अपने संकल्प से डिगा है और न ही कभी डिगेगा। मुरैना ने मन बना लिया है- फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के लोग जानते हैं कि समस्या से एक बार पीछा छूट जाए तो फिर उस समस्या से दूर ही रहना चाहिए। कांग्रेस पार्टी ऐसी ही विकास विरोधी और एक बहुत बड़ी समस्या है।

लोगों ने कांग्रेस का काला दौर देखा
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने एमपी को बीमारू राज्यों की लाइन में खड़ा कर दिया था। भाजपा की सरकार ने कांग्रेस के बनाए गड्ढों को भरने के बाद मध्य प्रदेश और चंबल को नई और गौरवपूर्ण पहचान दिलाई है। भाजपा सरकार में हुए विकास को भिंड, मुरैना, ग्वालियर के वो लोग और ज्यादा अनुभव कर रहे हैं, जिन्होंने कांग्रेस का काला दौर देखा है। 4 जून के बाद हमारे तेज तर्रार मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विकास और स्पीड पकड़ने जा रहा है।

कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ
पीएम मोदी ने कहा- मप्र के लोगों ने कांग्रेस के समय का वो काला दौर भी देखा है। भाजपा के लिए देश से बड़ा और कुछ भी नहीं है और कांग्रेस के लिए अपना परिवार ही सबकुछ है। कांग्रेस की पॉलिसी है, जो देश के लिए सबसे ज्यादा योगदान, मेहनत और समर्पण करे, उसे सबसे पीछे रखो। इसलिए, कांग्रेस ने इतने वर्षों तक सेना के जवानों की One Rank-One Pension जैसी मांग पूरी नहीं होने दी। हमने सरकार बनते ही One Rank-One Pension को लागू किया।

एक गोली आती है तो 10 गोली चल जानी चाहिए
मोदी ने कहा- हमने सीमा पर खड़े जवानों की सुविधा की भी चिंता की। कांग्रेस सरकार ने जवानों के जो हाथ बांध रखे थे, हमनें उन्हें भी खुली छूट दे दी। अगर एक गोली आती है, 10 गोली चलनी चाहिए। अगर, एक गोला फेंकते हैं तो 10 तोपें चल जानी चाहिए।

धार्मिक तुष्टीकरण को मोहरा बना रहे
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस एक बार फिर कुर्सी के लिए छटपटा रही है। कुर्सी पाने के लिए भांति-भांति के खेल, खेल रही है। ये लोग फिर से धार्मिक तुष्टीकरण को मोहरा बना रहे हैं।

चोरी छिपे आरक्षण छीन लिया 
पीएम ने कहा- कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। इन्होंने कर्नाटक में जितने भी मुस्लिम समाज के लोग हैं, उन सभी को OBC घोषित कर दिया है। यानी, वहां कांग्रेस ने शिक्षा और  सरकारी नौकरी में पहले जिन OBC लोगों को आरक्षण मिलता था, उस OBC समाज में इतने सारे नए लोग डाल दिए कि उन्हें जो आरक्षण मिलता था, वो उनसे चोरी छिपे छीन लिया।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...