1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: MP में BJP स्थापना दिवस पर 64 हजार से ज्यादा बूथों पर कार्यक्रम, पूर्व विधायक मालवीय समेत कई नेता भाजपा में शामिल

Loksabha Election: MP में BJP स्थापना दिवस पर 64 हजार से ज्यादा बूथों पर कार्यक्रम, पूर्व विधायक मालवीय समेत कई नेता भाजपा में शामिल

भाजपा आज स्थापना दिवस मना रही है। BJP का दावा है कि मध्यप्रदेश के 64523 बूथों पर हो रहे कार्यक्रमों में 1 लाख कांग्रेस या दूसरे दलों के नेता भाजपा में शामिल होंगे। मुख्य कार्यक्रम भोपाल स्थित प्रदेश BJP कार्यालय में हुआ।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भाजपा जिस तरीके से आज स्थापना दिवस मना रही है, वह दिखाता है कि पार्टी अपनी विपक्षी दलों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। इस दिन कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस और अन्य दलों के नेता भी शामिल हो रहे हैं। मुख्य कार्यक्रम भोपाल में प्रदेश BJP कार्यालय में हुआ, जिसमें पार्टी के प्रमुख नेता भी शामिल हुए। इस अवसर पर कई कांग्रेस नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं, जिससे पार्टी को और भी मजबूती मिल सकती है।

पूर्व विधायक रामलाल मालवीय भाजपा में शामिल 
शनिवार को भोपाल में उज्जैन के घटि्टया से पूर्व विधायक रामलाल मालवीय समेत 3 दर्जन से अधिक कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हुए। मालवीय दिग्विजय सिंह के भरोसेमंद और करीबी माने जाते रहे हैं। रिटायर डिप्टी कलेक्टर रमेश चंद्र सक्सेना ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

कोई भी गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा
वीडी शर्मा ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा दल हमारा है। तकनीक से युक्त BJP देश में कोने-कोने में खड़ी है। हम मोदी बूथ और डिजिटल बूथ बना चुके हैं। अंतिम छोर के व्यक्ति का कल्याण हमारा लक्ष्य है। कोई भी गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा, संकल्प लेते हैं।

कांग्रेस ने संतों का सम्मान कभी नहीं किया 
प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने देश को दुराचार में डाल दिया था। भाजपा जनकल्याणकारी काम कर रही है। कांग्रस ने संतों का सम्मान कभी नहीं किया, हमने संत को राज्यसभा पहुंचाया। सरकार गरीबों के खिलाफ कोई भी काम कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।

अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा 
भाजपा के स्थापना दिवस पर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी के कार्यकर्ताओं, प्रदेशवासियों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी। शिवराज ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का सूर्य पूरे देश में प्रकाश फैला रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...