1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: टीकमगढ़ पहुंचे जेपी नड्डा,कहा-INDI गठबंधन के आधे नेता जेल में हैं आधे बेल में

Loksabha Election: टीकमगढ़ पहुंचे जेपी नड्डा,कहा-INDI गठबंधन के आधे नेता जेल में हैं आधे बेल में

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 23 अप्रैल को तीसरी बार MP दौरे पर हैं। मंगलवार दोपहर 1 बजे खजुराहो एयरपोर्ट में वीडी शर्मा ने स्वागत किया। टीकमगढ़, सतना, रीवा और कटनी में चुनावी सभा है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 23 अप्रैल को मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। मंगलवार दोपहर खजुराहो एयरपोर्ट में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनका स्वागत किया। जेपी नड्डा और वीडी शर्मा खजुराहो से टीकमगढ़ पहुंचे। वहां भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान विपक्षी गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का गठजोड़ बताया। कहा, इंडिया गठबंधन के आधे नेता जेल में हैं और आधे नेता बेल में हैं। इन्हें भूलकर भी सत्त मत सौंपना।

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने देश की 40 फीसदी गरीब आबादी को 5 लाख का आयुष्मान कार्ड दिया है। जिससे वह मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इस देश में अब 70 साल की उम्र पार कर चुके लोगों के लिए मुफ्त उपचार की व्यवस्था की जाएगी।

जेपी नड्डा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने मेड इन चाइना की तर्ज पर मेड इन इंडिया बनाया। टीकमगढ़ सहित देशभर में वंदे भारत ट्रेनें चलाई। टीकमगढ़ और छतरपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने जा रहे हैं। यह विकसित भारत का संकल्प है।

जेपी नड्डा ने इंडिया गठबंधन को भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताते हुए। कहा, इनके नेता आधे जेल में हैं और आधे बेल में हैं। जनता से पूछा भ्रष्टाचारियों को सत्ता में सौंपना चाहेंगे क्या?

कांग्रेस और सपा सरकारों के कथित घोटाले गिनाते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा, विपक्ष के लोग रैली में दो खाली कुर्सियां करते हैं, लेकिन मैं कह देना चाहता हूं कि तीसरा टर्म आने दीजिए। फिर जांच कराएंगे और सारे भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे।

विरोधी भी हमारा मजाक उड़ाते थे
जेपी नड्डा ने कहा कि विकसित भारत के लिए हमें स्थिर, मजबूत और निर्णायक सरकार की जरूरत है। आपने 2014 और 2019 में ईवीएम का बटन दबाकर एक महत्वपूर्ण फैसला किया था, जिससे देश में एक स्थिर सरकार बनी। ये स्थिर सरकार का ही नतीजा है कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 धराशायी हो गई।

उन्होंने कहा कि 1997 में हमने पालमपुर में राम मंदिर बनवाने की बात कही थी। उस समय विरोधी भी हमारी इस बात का मजाक उड़ाते थे, लेकिन 22 जनवरी को पीएम मोदी ने 10 दिन के कठोर अनुष्ठान के बाद राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की।

खिलौना एक्सपोर्ट करने में भारत तीसरे स्थान पर 
10 साल पहले आप खिलौने भी चीन से खरीदते थे और दीपावली में हमारे गणेश जी भी चीन से आकर हमारे घर में विराजते थे। आज खिलौना एक्सपोर्ट करने में भारत, दुनिया में तीसरे स्थान पर आ चुका है।

रीवा सतना भी जाएंगे जेपी नड्डा 
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का 21 दिन में तीसरा मध्य प्रदेश दौरा है। इससे पहले वह जबलपुर, छिंदवाड़ा और शहडोल में चुनावी सभाएं कर चुके हैं। इंदौर और उज्जैन भी पहुंचे थे। टीकमगढ़ के बाद भाजपा अध्यक्ष सतना, रीवा और कटनी में भी चुनावी सभाएं और रोड-शो करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...