1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. नागरिकता कानून : विरोध के चलते टला जापानी पीएम शिंजो आबे का भारत दौरा

नागरिकता कानून : विरोध के चलते टला जापानी पीएम शिंजो आबे का भारत दौरा

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नागरिकता विधेयक दोनों सदनों से पास हो गया है और राष्ट्रपति कोविंद ने भी अब उसे मंजूरी दे दी है और अब वो कानून की शक्ल ले लेगा लेकिन इस बिल के कारण पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसा फैल गयी है जिसके कारण सरकार को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अब इसके कारण जापान के पीएम शिंजो आबे का भारत दौरा टल गया है, दरअसल भारत आने का कार्यक्रम था और गुवाहाटी में शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले थे लेकिन अब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने खुद पुष्टि की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने आबे का दौरा टलने की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पक्षों में भविष्य में यह कार्यक्रम तय करने पर सहमति बनी है और उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

बताते चले की 15 से 17 दिसंबर के बीच होने वाली शिखर वार्ता की गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शनों के बीच ही तैयारियां चल रही थीं। पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...