1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: मंडला में अमित शाह विपक्ष पर कसे तंज,कहा- कांग्रेस ने 55 साल तक आदिवासियों को छला

Loksabha Election: मंडला में अमित शाह विपक्ष पर कसे तंज,कहा- कांग्रेस ने 55 साल तक आदिवासियों को छला

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। दोपहर डेढ़ बजे मंडला में नर्मदा पूजन के बाद चुनावी रैली को संबोधित किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। मंडला जिले में नर्मदा पूजन के बाद चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कांग्रेस ने 55 साल सत्ता में रही, लेकिन किसी आदिवासी को राष्ट्रपति नहीं बनाया। मोदी प्रधानमंत्री बने तो ओड़िशा की आदिवासी बेटी को देश के सर्वोच्च पद पर बैठाया। अटल जी ने आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया। सभा को मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंडला से लोकसभा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी संबोधित किया।

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के करोड़ों गरीबों, आदिवासी और जनजातियों के कल्याण के लिए काम किया है। लेकिन, कांग्रेस ने इन्हें सिर्फ छलने का काम किया है। जनजातीय कल्याण मंत्रालय बनाने का काम हमारे नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने किया था। पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा जयती पर गौरव दिवस मनाने का काम किया है।

सैंकड़ों एकलव्य स्कूल बनाकर हमनें आदिवासी बच्चों को उच्च शिक्षा तक पहुंचे के लिए नींव डालने का भाजपा ने किया है। मोदी ने 95 लाख किसानों, 80 लाख घरों में शौचालय बनवाए, 88 लाख गैस कनेक्शन, 82 लाख आवास दिए।

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस ने 55 साल राज किया, लेकिन आदिवासी समाज के लिए क्या किया। मैं राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि 55 साल में किसी आदिवासी को राष्ट्रपति क्यों नहीं बनाया। अटल जी की सरकार ने आदिवासी कल्याण मंत्रालय बनाया। मोदी जी ने बिरसा जयंती पर आदिवासी समुदाय का सम्मान बढ़ाया। आदिवासियों के कल्याण के लिए खनिज मद का एक लाख करोड़ रुपए आवंटित किए।

कांग्रेस ने सिर्फ अपने परिवार वालों को आगे बढ़ाने का काम किया है। नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि ये देश आगे बढ़े। घमंडिया गठबंधन और कांग्रेस वाले चाहते हैं कि उनके बेटे-बेटी आगे बढ़ें। ममता बेनर्जी अपने भतीजे को मुख्यमंत्री बनाने चाहती हैं, शरद पवार अपनी बेटी, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं।

जो लोग अपने बेटे, बेटी और भतीजे का भला चाहते हैं वो कभी आपके बारे में सोच सकते हैं क्या? गरीबों, वंचितों और महिलाओं के बारे में सिर्फ पीएम मोदी सोच सकते हैं। भाजपा आपसे किए गए सभी वादे पूरे करते हुए आगे बढ़ रही है।

अमित शाह ने कहा, मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बना दो, देश दुनिया की तीसरी ताकत बन जाएगा। जनता से पूछा कि राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं। 500 साल बाद 17 तारीख को राम मंदिर में ऐतिहासिक रामनवमी मनाई जाएगी।

मंडला वालो बताओ कश्मीर हमारा हिस्सा है या नहीं। कांग्रेस कहती है धारा 370 हटाने से क्या मिला। वह कहते हैं दोबारा धारा 370 लागू करेंगे। मैं कहता हूं धारा  धारा 370 को हाथ भी न लगाना।

अमित शाह ने कहा कांग्रेस के 10 साल के राज में जालिया, मालिया पता नहीं कौन कौन कश्मीर में आकर आतंक फैलाते थे, लेकिन मोदी प्रधानमंत्री बने तो पाकिस्तान में घुसकर सफाया कर दिया। दुनियाभर में भारत की ताकत बढ़ी है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...