1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बीजेपी का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, कार्यकर्ताओं को दी जा रही नई जिम्मेदारियों की सीख

बीजेपी का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, कार्यकर्ताओं को दी जा रही नई जिम्मेदारियों की सीख

...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
बीजेपी का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, कार्यकर्ताओं को दी जा रही नई जिम्मेदारियों की सीख

भोपाल में भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रशिक्षण प्रभारी के.सी. पटेल सहित सभी जिलों से आए प्रतिनिधि शामिल हुए।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बताया कि पार्टी में जिला से लेकर मंडल स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें वक्ताओं को विभिन्न विषयों की जानकारी दी जा रही है, ताकि वे नीचे जाकर कार्यकर्ताओं तक इन विषयों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकें।

उन्होंने कहा कि बदलते दौर में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के महत्व से भी अवगत कराया जा रहा है और पार्टी का इस पर विशेष फोकस है। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन, विचारधारा और समसामयिक विषयों पर भी विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...