1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: महाराष्ट्र निकाय चुनावों में BJP की बड़ी जीत, भोपाल भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

MP News: महाराष्ट्र निकाय चुनावों में BJP की बड़ी जीत, भोपाल भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: महाराष्ट्र निकाय चुनावों में BJP की बड़ी जीत, भोपाल भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

महाराष्ट्र के नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली बड़ी जीत के बाद राजधानी भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्सव का माहौल देखने को मिला। चुनाव परिणाम घोषित होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी का इजहार किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ता झूमते नजर आए, वहीं जमकर आतिशबाजी भी की गई।

भाजपा कार्यालय को पार्टी के झंडों और पोस्टरों से सजाया गया था। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। सभी ने इस जीत को पार्टी की नीतियों, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया।

मोदी नेतृत्व और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता का भरोसा

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कहा कि यह जीत नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और केंद्र एवं राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। नेताओं के अनुसार, यह सफलता संगठनात्मक एकता और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है।

स्थानीय निकाय चुनाव देते हैं बड़े राजनीतिक संकेत : आलोक शर्मा

भोपाल से सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि किसी भी राज्य में नगरीय निकाय चुनाव आने वाले समय के राजनीतिक संकेत देते हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों का प्रभाव स्थानीय निकाय चुनावों में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि जनता विकास, सुशासन और पारदर्शिता के आधार पर ही अपना समर्थन देती है।

“जो सरकार विकास के काम करती है, जनता उसी पर भरोसा जताती है। महाराष्ट्र के नगरीय निकाय चुनावों के नतीजे यह साबित करते हैं कि भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता को पूरा विश्वास है।”- आलोक शर्मा, सांसद, भोपाल

कार्यकर्ताओं में उत्साह, आगे की जीत का भरोसा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को आने वाले चुनावों के लिए सकारात्मक संकेत बताया। उनका कहना है कि संगठन की मजबूती और जनहित में किए जा रहे कार्यों के कारण पार्टी को लगातार जनता का समर्थन मिल रहा है और भविष्य में भी भाजपा इसी तरह सफलताओं का परचम लहराती रहेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...