1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का विपक्ष पर निशाना, कांग्रेस पर दोहरी राजनीति व अंग्रेजी मानसिकता का आरोप

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का विपक्ष पर निशाना, कांग्रेस पर दोहरी राजनीति व अंग्रेजी मानसिकता का आरोप

कांग्रेस सहित विरोध दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर अंग्रेजी मानसिकता के साथ चलने का आरोप लगाया।

By: Naredra 
Updated:
महिला आरक्षण बिल पर भाजपा का विपक्ष पर निशाना, कांग्रेस पर दोहरी राजनीति व अंग्रेजी मानसिकता का आरोप

पन्नाः महिला आरक्षण को लेकर देश की राजनीति अब गरमाती जा रही है। भाजपा सरकार द्वारा नारी शक्ति अधिनियम बिल पेश किए जाने के बाद पूर्ण बहुमत न मिलने पर अब भाजपा नेताओं ने विपक्ष पर हमला तेज कर दिया है।

पन्ना में खजुराहो सांसद वीडी शर्मा और विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाया और इसे मातृशक्ति का अपमान बताया। वहीं भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर अंग्रेजी मानसिकता के साथ चलने का आरोप लगाया। सांसद वीडी शर्मा  ने कहा कि दुर्भाग्य है कि 40 वर्षों से देश की नारी शक्ति अपने अधिकारों की इंतजार के साथ जो इस बार पूरा होने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और उनके प्रयासों से हो रहा था लेकिन कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, समाजवादी पार्टी जैसे विपक्षी दलों ने इस अधिनियम को पारित नहीं होने का जो कुत्सित प्रयास किया है यह दुर्भाग्यजनक है।

पन्ना से संवाददाता राजेश रावत की रिपोर्ट

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...