1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: आलीराजपुर में आज़ाद स्मृति समारोह का शुभारंभ, CM डॉ. मोहन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

MP News: आलीराजपुर में आज़ाद स्मृति समारोह का शुभारंभ, CM डॉ. मोहन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

आलीराजपुर के चंद्रशेखर आज़ाद नगर में 95वें शहादत दिवस पर आज़ाद स्मृति समारोह आयोजित हुआ। सीएम मोहन यादव ने 79.92 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण और 119.02 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन किया।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: आलीराजपुर में आज़ाद स्मृति समारोह का शुभारंभ, CM डॉ. मोहन ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

आलीराजपुर/भाबरा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav के मुख्य आतिथ्य में जिला आलीराजपुर के Chandrashekhar Azad Nagar में आज़ाद स्मृति समारोह का भव्य शुभारंभ हुआ। यह आयोजन अमर शहीद Chandrashekhar Azad के 95वें शहादत दिवस के अवसर पर किया गया। मुख्यमंत्री ने आज़ाद स्मृति मंदिर पहुंचकर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद आज़ाद को नमन, जनजातीय गौरव को सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे महानायक हैं, जिनका जीवन साहस, त्याग और आत्मसम्मान की मिसाल है। उन्होंने भाबरा की धरती को नमन करते हुए जनजातीय नायकों के योगदान और उनकी सांस्कृतिक विरासत की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शहीद आज़ाद की स्मृति को स्थायी रूप देने के लिए 5 करोड़ रुपये की लागत से ‘आज़ाद पार्क’ का निर्माण किया जाएगा और उनके जीवन से जुड़े स्थलों को संस्कृति मंत्रालय के माध्यम से विकसित किया जाएगा।

79.92 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 119.02 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान जिले में 79.92 करोड़ रुपये की लागत से 14 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 119.02 करोड़ रुपये की लागत से 35 कार्यों का भूमि-पूजन किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क नेटवर्क को नई मजबूती मिलेगी।

171 करोड़ की विकास सौगात, 49 गांव होंगे लाभान्वित

मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र के 49 गांवों में 171 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में खंडाला में 34 करोड़ रुपये की लागत से शांति विद्यालय का लोकार्पण किया गया, साथ ही बालक-बालिकाओं के लिए नए छात्रावासों और स्कूल भवनों का भूमि-पूजन भी हुआ। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत ग्राम बरेली में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अन्य उप-स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण किया गया।

सड़क, सिंचाई और नर्मदा पाइपलाइन परियोजना

मुख्यमंत्री ने कई नई सड़कों के निर्माण की घोषणा की, जिनमें- अंबारी मेन रोड से जानपुर साह (3 किमी), चांदपुर खलिया से मांडा-बड़वा खलिया (9 किमी),भावना कटवाड़ा से गरी खालिया (5 किमी) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आदिवासी अंचल के किसानों को सिंचाई सुविधा देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की नर्मदा पाइपलाइन परियोजना संचालित की जा रही है, जिससे कृषि उत्पादन और ग्रामीण आय में वृद्धि होगी।

जनकल्याणकारी योजनाओं पर जोर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा-

  • लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को हर माह 1500 रुपये दिए जा रहे हैं।

  • किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को अब सालाना 12,000 रुपये मिल रहे हैं।

  • गंभीर मरीजों को बड़े शहरों तक पहुंचाने के लिए जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस सुविधा दी जाएगी।

  • सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले नेक मददगार को 5,000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

  • सरकार इलाज के लिए किसी भी अस्पताल में 1.5 लाख रुपये तक का खर्च वहन करेगी।

  • गरीबों के लिए सम्मानजनक अंतिम संस्कार हेतु शव वाहन की व्यवस्था की गई है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकास का संकल्प

मुख्यमंत्री ने Narendra Modi के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गरीब, आदिवासी और वंचित वर्ग के जीवन स्तर को सुधारने के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के सपनों का सशक्त और आत्मनिर्भर भारत बनाना ही सरकार का लक्ष्य है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलीराजपुर जिले में आज़ाद स्मृति समारोह में कहा कि-

  • यह आदिवासी अंचल केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि वीरता, स्वाभिमान और बलिदान की पहचान है।
  • हमारा नेतृत्वकर्ता चंद्रशेखर आज़ाद जैसा होना चाहिए, जो स्वाधीनता के लिए हर परिस्थिति में अडिग रहे।
  • 14 वर्ष की उम्र में जब अदालत में पूछा गया नाम, तो उत्तर था-माता आज़ाद, पिता स्वाधीनता और घर का पता जेल; ऐसा साहस केवल क्रांतिकारी ही दिखा सकता है।
  • सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएँ बनाना नहीं, बल्कि गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन को सम्मान और सुरक्षा देना है।
  • मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
  • गरीबी जीवन की मजबूरी हो सकती है, लेकिन संकल्प और साहस इंसान को आसमान की बुलंदी तक पहुँचा देते हैं।
  • हमारी सरकार के लिए गरीब आदमी की जान सबसे कीमती है, ज़रूरत पड़ी तो हेलीकॉप्टर से भी इलाज कराया जाएगा।
  • सरकार का धर्म केवल शासन करना नहीं, बल्कि गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन की रक्षा और सम्मान करना है।
  • जनजातीय नायकों ने अभावों के बावजूद अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया, यह भूमि उसी शौर्य की साक्षी है।
  • माँ नर्मदा के आशीर्वाद से आदिवासी अंचल का किसान फले-फूले, यही हमारी सरकार का संकल्प है।
  • कांग्रेस के शासन में अंधेरा था, आज भाजपा सरकार में विकास की रोशनी हर गांव तक पहुँची है।
  • मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।
  • चंद्रशेखर आज़ाद की जन्मभूमि पर आकर जीवन धन्य हो गया-यह मेरे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...