बड़वानी जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा 10 फरवरी (मंगलवार) को कलेक्टर कार्यालय परिसर में एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में देश की प्रतिष्ठित निजी कंपनियाँ बल्क वैकेंसी के साथ भाग लेंगी, जहाँ साक्षात्कार के बाद योग्य अभ्यर्थियों को मौके पर ही ऑफर लेटर दिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी टी.एस. डुडवे ने जानकारी दी कि इस रोजगार मेले में कुल 520 पदों पर भर्ती की जाएगी। 5वीं पास, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं।
रोजगार मेले में महिमा फायबर्स, मराल ओवरसीज, आईनोक्स विण्ड, केडीएस इंटरप्रायजेस और वेली लायन सिक्योरिटी जैसी नामी कंपनियाँ शामिल होंगी।
महिमा फायबर्स (खरगोन) – श्रमिक (150 पद), योग्यता: 5वीं-12वीं, वेतन: ₹10,530
मराल ओवरसीज (खरगोन) – प्रशिक्षु (100 पद), योग्यता: 5वीं पास, वेतन: ₹7,904 से ₹11,258
केडीएस इंटरप्रायजेस (पीथमपुर) – तकनीकी पद (80 पद), योग्यता: 8वीं-आईटीआई, वेतन: ₹13,000 से ₹25,000
वेली लायन सिक्योरिटी (भोपाल) – गार्ड/बाउंसर (160 पद), योग्यता: 8वीं-12वीं, वेतन: ₹12,000 से ₹30,000
आईनोक्स विण्ड (बड़वानी) – हेल्पर (30 पद), योग्यता: 10वीं–12वीं, वेतन: ₹13,000
रोजगार मेले के साथ-साथ आजीविका मिशन एवं एलआईसी के सहयोग से महिलाओं को बीमा सखी योजना के तहत आत्मनिर्भर बनाने की पहल भी की जा रही है। 10वीं पास इच्छुक महिलाएँ आधार कार्ड और पैन कार्ड के साथ आजीविका मिशन कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं।
इसके अलावा आरसेटी और आईटीआई के माध्यम से मोटर रिवाइंडिंग, लाइट फिटिंग और वेल्डिंग जैसे शॉर्ट टर्म कोर्स प्रारंभ किए जा रहे हैं। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना है।
इच्छुक आवेदक अंकसूची, आधार कार्ड, समग्र आईडी और फोटो के साथ 10 फरवरी को रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 9755357590 पर संपर्क किया जा सकता है। यह रोजगार मेला जिले के युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार व आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।