1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अमिलिया हिंसा: बोलेरो हटाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 14 घायल, पुलिस थाने पर भी पथराव

अमिलिया हिंसा: बोलेरो हटाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 14 घायल, पुलिस थाने पर भी पथराव

रास्ते में खड़ी बोलेरो हटाने की बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि नकाबपोशों ने एक घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से बाजार बंद करा दिया गया।

By: Naredra 
Updated:
अमिलिया हिंसा: बोलेरो हटाने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 14 घायल, पुलिस थाने पर भी पथराव

सीधीः जिले के अमिलिया कस्बे में आज दोपहर डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती की रैली के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। विवाद में 14 लोगों के घायल होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमिलिया पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दो लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं।

रास्ते में खड़ी बोलेरो हटाने की बात पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि नकाबपोशों ने एक घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना में एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से बाजार बंद करा दिया गया। विवाद थमने की बजाय बढ़ता गया और घायलो की संख्या भी बढ़ती गई। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने अमिलिया थाना में भी धावा बोला। यहां थाना प्रभारी एवं विवेचकों के कक्ष में भी पत्थरबाजी से कुछ पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गये। उपद्रव में दो चार पहिया एवं पांच दो पहिया वाहनों को भी क्षति पहुंची।

वहीं थाना परिसर में खिडक़ी, फर्नीचर आदि में भी तोडफ़ोड की गई। विवाद जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अंबेडकर जयंती पर भीम आर्मी रैली निकाल रही थी। इस दौरान राइस मिल के समीप रास्ते में एक बोलेरो खड़ी थी। भीम आर्मी के सदस्यों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए बोला, इस दौरान कुछ लोगों ने गाड़ी में तोडफ़ोड़ कर दी। नकाबपोशों के हमले में मनी शुक्ला 22 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके साथ ही 80 वर्षीय बुजुर्ग रमाकांत शुक्ला, अर्चना शुक्ला 45 वर्ष और उनकी बेटी दिव्यांश शुक्ला 22 वर्ष को भी चोटें आई हैं। इस हमले के विरोध में स्थानीय लोगों ने दूसरे पक्ष के कुछ युवकों को घेरकर उनके साथ मारपीट की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

फिलहाल अमिलिया कस्बे में 150 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान तैनात किये गए। एहतियातन अमिलिया बाजार बंद करा दिया गया और पुलिस की गश्त शुरू हुई। स्थिति सामान्य बनाने पुलिस लाइन से भी पुलिस बल भेजा गया। अमिलिया में भारी संख्या में पुसि बल के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में हुई और पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।

घटना के बाद कलेक्टर विकास मिश्रा, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव, एसडीएम सिहावल, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के साथ ही अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई, साथ ही सभी पक्षों से शांति बरतने की अपील की गई। इस प्रकरण में मारपीट, बलवा एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

सीधी से संवाददाता ओंकार मिश्रा की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...