छिंदवाड़ा जिले के शासकीय राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके मुख्य अतिथि के रुप उपस्थित रहीं।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुश्री उइके ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए राज्य विधानसभा एवं लोकसभा में 33 प्रातिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। जिसे 2029 के लोकसभा चुनाव में लागू कर दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करें। कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर विक्रम अहाके, श्रीमति विजया यादव सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट