1. हिन्दी समाचार
  2. भाग्यफल
  3. शनिवार को भूलकर भी ना खरीदे ये 10 चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल!

शनिवार को भूलकर भी ना खरीदे ये 10 चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल!

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली: शनिवार भगवान हनुमान और शनि देव का दिन माना जाता है। इस दिन लोग शनि देव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। कोई शनि देव की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाता है तो कोई शनि दान करता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि को प्रसन्न करने के उपायों के अलावा ये भी बताया जाता है कि कौन से काम करने से शनि देव रुष्ट हो सकते हैं। यहां आप जानेंगे शनिवार के दिन किन 10 चीजों को खरीदने की मनाही होती है और क्या है इसके पीछे की मान्यता…

लोहे का सामान:

शनिवार के दिन लोहे का सामान खरीदने से मना किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन लोहे की खरीदारी से शनि देव कुपित होते हैं। जिसका नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। इस दिन लोहे से बनी चीजों का दान कर सकते हैं।

तेल:

शनिवार के दिन सरसों का तेल खरीदने से मना किया जाता है। इस दिन तेल का दान करना शुभ माना गया है। मान्यता है इस दिन खरीदा गया तेल रोगकारी साबित होता है।

नमक:

शनिवार के दिन नमक खरीदने से भी बचना चाहिए। मान्यता है कि अगर आप इस दिन नमक खरीदते हैं तो इससे आपके कर्ज बढ़ सकते हैं।

कैंची:

इस दिन कैंची खरीदने से भी बचना चाहिए। कहते हैं कि इस दिन खरीदी गई कैंची रिश्तों में खटास लाती है।

काले तिल:

इसका इस्तेमाल शनि देव की पूजा में भी किया जाता है। लेकिन शनिवार के दिन काले तिल को नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है। (यह भी पढ़ें- आने वाले तीन साल 4 राशियों के लिए होंगे लकी, शनि देव की नहीं पड़ेगी बुरी दृष्टि, देखें क्या आप भी हैं इसमें शामिल)

काले जूते:

शनिवार के दिन काले जूतों का दान करना तो अच्छा माना गया है लेकिन इसकी खरीदारी करना अशुभ होता है। मान्यता है कि शनिवार के दिन खरीदे हुए जूते पहनने से कार्यों में असफलता मिलने की संभावना रहती है।

ज्वलनशील पदार्थ:

इस दिन ईंधन, माचिस आदि ज्वलनशील पदार्थ खरीदने से बचना चाहिए। कहते हैं कि इस दिन खरीदा गया ईंधन परिवार के लिए कष्टकारी साबित हो सकता है।

झाड़ू:

शनिवार का दिन झाड़ू की खरीदारी के लिए भी अच्छा नहीं माना गया है। कहते हैं कि इस दिन झाड़ू खरीदने से घर में दरिद्रता आती है।

चक्की:

अनाज पीसने की चक्की शनिवार के दिन नहीं खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि इसके आटे से बना भोजन रोगकारी होता है।

स्याही:

शनिवार के दिन स्याही खरीदना भी अशुभ माना जाता है। स्याही और पैन खरीदने के लिए गुरुवार का दिन श्रेष्ठ माना जाता है।