1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. वीडियो में देखिए कैसे बेटी संग मसूरी में मस्ती कर रहे धोनी

वीडियो में देखिए कैसे बेटी संग मसूरी में मस्ती कर रहे धोनी

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

पहाड़ों की रानी के नाम से मशहूर, मसूरी की बर्फबारी का आनंद भला कौन नहीं लेना चाहेगा। दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी अपने पूरे परिवार के साथ इस समय मसूरी की हसीन वादियों में हैं जहां वह अपनी प्यारी बेटी जीवा के साथ बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।

आप तस्वीरों में देख सकते हैं कैसे धोनी अपनी बेटी के साथ बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। खूबसूरत तस्वीरें है दोनों बाप-बेटी की। दोनों हीं एक दूसरे पर बर्फ उछालकर बर्फबारी का मजा ले रहे हैं।

चारों तरफ बर्फ ही बर्फ है क्या पहाड़ और क्या पेड़ सभी सफेद बर्फ की चादर में लिपटे हुए हैं। चारों तरफ अद्भूत नजारा है। मानों आप जन्नत में आ गए हों। धोनी के साथ मसूरी में उनकी पत्नी भी मौजूद है, पूरे परिवार के साथ क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी मस्ती कर रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=9Qmtre44qEg