1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. अज्ञात बंदूकधारियों ने कोयले की खदान पर काम करने वाले 11 श्रमिकों का अपहरण कर उन्हें गोली से उड़ाया

अज्ञात बंदूकधारियों ने कोयले की खदान पर काम करने वाले 11 श्रमिकों का अपहरण कर उन्हें गोली से उड़ाया

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

कराची: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्याचार के मामले गूंजने के बाद भी पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ रहे हैं। रविवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने कोयले की खदान पर काम करने वाले 11 श्रमिकों का अपहरण कर उन्हें गोली से उड़ा दिया। इस घटना में न तो किसी संगठन ने जिम्मेदारी ली है और न ही दोषियों का कहीं पता चला है। पुलिस के अनुसार कोयले की खदान पर काम करने के लिए रोजाना की तरह श्रमिक जा रहे थे।

रास्ते में अज्ञात बंदूकधारियों ने उन्हें पकड़ लिया और 11 श्रमिकों को समीप के मच्च क्षेत्र में पहडि़यों पर ले गए। यहां पर इन सभी श्रमिकों को लाइन में खड़ा कर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते हुए ढेर कर दिया। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जम कमाल खान ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह से निर्दोष लोगों को मारने वालों को किसी भी तरह बख्शा नहीं जाना चाहिए।

ज्ञात हो कि बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे गरीब प्रांत है। यहां पर सेना का जुल्म बलूचों पर वर्षो से चल रहा है। बलूचिस्तान के लोगों पर सेना के अत्याचार के मामलों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार संगठनों के द्वारा उठाया जाता रहा है। ग्यारह लोगों को मारने की घटना में अभी तक ये जानकारी नहीं मिली है कि उन्हें क्यों इतनी निर्ममता से मारा गया।