1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. सुनील शेट्टी की बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी, फैंस का यूं आया रिएक्शन, देखें

सुनील शेट्टी की बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी, फैंस का यूं आया रिएक्शन, देखें

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुंबई: सुनील शेट्टी किसी रोमांटिक हीरो के रोल में नहीं बल्कि एक योद्धा के किरदार में नजर आएंगे। सुनील शेट्टी जल्द ही इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म ‘मरक्कड़- द लायन ऑफ द अरेबियन सी’ में नजर आने वाले हैं।

 

सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी का फर्स्ट लुक बाहर आ चुका है और इंटरनेट पर जमकर तारीफें लूट रहा है। फिल्म में सुनील शेट्टी सोलहवीं शताब्दी के समुद्री योद्धा के किरदार में नजर आने वाले हैं। खुद इंस्टाग्राम पर सुनील शेट्टी ने अपनी अपकमिंग फिल्म के फर्स्ट लुक का वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सुनील शेट्टी 5 साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। फिल्मों में ज्यादातर एक्शन हीरो के रोल में नजर आने वाले सुनील शेट्टी अपनी नई फिल्म में एक योद्धा के किरदार में नजर आएंगे। अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर सुनील शेट्टी ने अपने नए लुक को फैंस के साथ शेयर किया है।

सुनील शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सुनील शेट्टी बिल्कुल किसी फाइटर के रोओ में नजर आ रहे हैं। उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी, शरीर पर लोहे का कवच और हाथ में तलवार देखकर ये समझा जा सकता है कि सुनील शेट्टी किसी हिस्टॉरिकल किरदार में नजर आने वाले हैं।

दरअसल 2 दिसंबर को सुनील शेट्टी की फिल्म ‘मरक्कड़- द लायन ऑफ द अरेबियन सी’ रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म नेवी चीफ मोहम्मद अली उर्फ कुंजलि मरक्कड़ की लाइफ पर आधारित है।