पलक तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस उनकी तस्वीर पर जमकर कमेंट करते है। इसमें उन्हें एथेनिक वियर पहने देखा जा सकता है। उन्होंने कुर्ता पजामा पहन रखा है और कानों में बालियां पहन रखी है।
पलक तिवारी इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैंl अब उन्होंने चिकनकारी की हुई कुर्ता और पजामा पहन तस्वीरें शेयर की है। इसमें उनके बाल खुले हुए हैं और वह अलग-अलग अंदाज में पोज करती हुई देखी जा सकती है। इसके अलावा उन्होंने जूती भी पहन रखी है। पलक तिवारी का स्लिम और टोंड फिगर भी फोटो में नजर आ रहा हैl पलक तिवारी ने तस्वीरें इमोजी के साथ शेयर की है। इसके अलावा उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है।
पलक तिवारी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर 35000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं इस पर 242 से ज्यादा कमेंट किए गए हैंl पलक तिवारी जल्द सलमान खान की फिल्म कभी ईद, कभी दिवाली में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया हैl पलक तिवारी अपने फिल्मी डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित हैं।
पलक तिवारी एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी हैं। उनका जन्म 8 अक्टूबर 2000 को मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था। उनके पिता का नाम राजा चौधरी और माता का नाम श्वेता तिवारी है। पलक तिवारी का जीवन, खास करके बचपन उतार चढ़ाव से भरा हुआ है।
तब पलक का उम्र सात साल था जब उनके माता श्वेता तिवारी और पिता राजा चौधरी का तलाक हुआ और पलक तिवारी अपने माँ श्वेता तिवारी के पास रहने लगी।
एक्ट्रेस पलक तिवारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा महाराष्ट्र मुंबई में सिंगापुर इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की है। उसके बाद से उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से एक्टिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। आपको बता दें कि पलक पढ़ाई में काफी अच्छी हैं। उन्होंने दसवीं कक्षा में कुल 83% अंक प्राप्त किए थे।
अभिनेत्री पलक तिवारी की कमाई का मुख्य ज़रिया मॉडलिंग, एक्टिंग के साथ-साथ ब्रांड डील भी है। वहीं अगर इनकी नेट वर्थ की बात की जाए तो कुछ वेबसाइट्स के अनुसार, इनकी कुल संपत्ति करीब 70 से 80 लाख रुपए है।