1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. जवाहर लाल नेहरू जयंती : मनमोहन सिंह-सोनिया गांधी ने शांतिवन जाकर किया नमन !

जवाहर लाल नेहरू जयंती : मनमोहन सिंह-सोनिया गांधी ने शांतिवन जाकर किया नमन !

By RNI Hindi Desk 
Updated Date
childrens-day-india-2019

आज 14 नवम्बर है और आज का दिन देश के प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहर लाल नेहरू की जन्मजयंती के साथ साथ बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है क्यूंकि माना जाता है की उन्हें बच्चो से बेहद लगाव था और बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे !

आज इसी मौके पर देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने ट्वीट करते हुए उन्हें याद किया और लिखा की हमारे पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. बता दे की प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील गए हैं !

वही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गाँधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी इस मौके पर शांतिवन जाकर नेहरू जी को श्रद्धांजलि दी और पुष्प अर्पित किये !

बताते चले की पंडित नेहरू का जन्‍म 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था. पंडित जवाहर लाल नेहरू आज़ाद भारत के प्रधानमंत्री के पद पर 15 अगस्त 1947 से लेकर 27 मई 1964 तक रहे थे.