1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार नहीं खेलेंगी दुनिया की पूर्व नंबर एक की खिलाड़ी, जानें क्या है कारण

विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार नहीं खेलेंगी दुनिया की पूर्व नंबर एक की खिलाड़ी, जानें क्या है कारण

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली :  विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से पहले भारत को झटका लगा है। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार चोटों के कारण विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भाग नहीं लेंगी। विश्व चैंपियनशिप स्पेन के हुएलवा में 12 से 19 दिसंबर तक खेली जाएगी। लंदन ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पद के अलावा 2017 और 2018 में रजत पदक। 2013 और 2014 में कांस्य पदक अपने नाम किया था। जबकि आठ बार क्वॉर्टर फाइनल में पहुंची।

साइना के पति और साथी खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप ने बताया, ‘साइना को विश्व चैम्पियनशिप से नाम वापिस लेना पड़ा क्योंकि वह ग्रोइन और घुटने की चोट से जूझ रही है। वह समय पर फिट नहीं हो सकेगी।’ अक्टूबर में डेनमार्क में थॉमस और उबेर कप में साइना को चोट के कारण बीच से ही बाहर होना पड़ा। फ्रेंच ओपन में भी वह पहले दौर के दूसरे गेम के बाद नहीं खेल सकी।

कश्यप ने कहा, ‘उसे उबेर कप में ग्रोइन की चोट लगी थी। डेनमार्क में वह ठीक थी लेकिन चोट पूरी तरह से ठीक नहीं हुई थी। फ्रेंच ओपन खेलते समय चोट बढ़ गई और दर्द होने लगा। उम्मीद है कि वह 15 से 15 दिसंबर तक वापसी कर सकेगी।’ साइना ने 2006 के बाद से हमेशा विश्व चैम्पियनशिप में भाग लिया है। उसने 2015 में रजत पदक जीता था जब वह फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन से हार गई थी।

दो साल बाद ग्लास्गो में उसने कांस्य पदक जीता। पिछले दो साल से साइना चोटों से जूझ रही है और तोक्यो ओलंपिक क्वालीफिकेशन भी नहीं खेल सकी। विश्व रैंकिंग में अब वह 23वें स्थान पर है। अपने कैरियर में खुद चोटों से जूझते रहे कश्यप चेन्नई और हैदराबाद में सीनियर रैंकिंग टूर्नामेंट के जरिए वापसी करेंगे।

दो बार की ओलिंपिक पदक विजेता और मौजूदा विश्व विजेता पीवी सिंधु पर होंगी। सिंधु ने पिछली बार इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।