रिपोर्ट:खुशी पाल
पंजाब (Punjab) के पूर्व मुख्यमंत्री (Former chief minister) अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। दरअसल, बीते कुछ दिनों में उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। लेकिन अब उनकी हालत में काफी सुधार आया है इसलिए वह अपने घर वापल लौट रहें है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह आज बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, पढ़ें पूरी खबर..
अस्पताल से मिली छुट्टी
अकाली दल के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह की पीछले कुछ दिनों से गंभीर हालत बनी हुई थी। उन्हें दो दिनों से खांसी और बुखार की शिकायत थी। इसलिय उन्हें DMC अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में प्रकाश सिंह का दो बार कोरोना टेस्ट कराया गया। आपको बता दें कि दोनो ही बार उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
डॉक्टर ने ठीक होने की दी जानकारी
5 दिन लगातार गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती होने के बाद आज उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली। DMC अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि प्रकाश सिंह की हालत ठीक है और उन्हें घर पर रहकर आराम करने की सलाह दी गई है। उनके वापस आने की खबर सुनकर उनके परिवारजनों और अकाली दल के नेता काफी खुश हुए। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह की चुनावी मैदान में जल्द ही वापसी की उम्मीद लगाई जा रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को दिया बयान
आपको बता दें हाल ही में प्रकाश सिंह बादल (Prakash Singh Badal) ने अपना एक बयान जारी किया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि अतीत में पंजाब को कांग्रेस शासकों द्वारा की गई राजनीतिक साजिशों के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा था। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इन रास्तो पर चलने से दूर रहना चाहिए। इसके अलाव पूर्व मुख्यमंत्री ने केजरीवाल को निशाना बनाते हुए कहा कि उन्हें केवल कानूनी बाते ही नहीं करनी चाहिए बल्कि स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं की ओर भी ध्यान देना चाहिए।केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें विभिन्न समुदायों के बीच मजबूत पारंपरिक भाईचारे के बंधन को कमजोर करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। बादल ने कहा कि पंजाब शांति को बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं किया जाएगा।