1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. धोनी ने रांची में खोला पहला दुकान, एक ही दिन में बिक गया सारा सामान

धोनी ने रांची में खोला पहला दुकान, एक ही दिन में बिक गया सारा सामान

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक रहे महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद पहली दुकान खोल ली है। धोनी के रिटायमेंट भी उनका क्रेज कम नहीं हुआ है, इस बात का ताजा उदाहरण रांची में देखने को मिला। पूर्व कप्तान धोनी ने जब रिलेट आउटलेट यानी इजा फार्म हाउस की पहली दुकान खुली तो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनकी दुकान से सामान खरीदना चाहता था। आलम यह था कि एक ही दिन में उनके दुकान का सारा सामान खत्म हो गया।

आपको बता दें कि रविवार को रांची के मेन रोड सुजाता चौक पर इजा फार्म हाउस के एक आउटलेट का शुभारंभ किया गया है। जिसकी ओपनी माही के दोस्त और क्रिकेट में उनको इस मुकाम तक पहुंचाने वाले परमजीत सिंह ने किया। इस मौके धोनी के लोकल के बचपन के सभी दोस्त वहां पर मौजूद थे।

धोनी के फार्महाउस में तैयार की जाने वाले ऑर्गेनिक फल और सब्जियों की बाजार में भारी मांग है। रांची के लोगों को जैसे ही पता चला कि धोनी के आउटलेट खुल गया है तो हजारों की संख्या में लोग सामान खरीदने जा पहुंचे। धोनी के इस आउटलेट में सब्जियों के साथ-साथ फल और दूध के साथ डेयरी उत्पाद भी उपलब्ध है।

धोनी के आउटलेट में मिल रही सब्जियों की कीमत भी बाजार के मुकाबले कुछ कम ही है, इसको आप इसी से समझ सकते हैं कि 50 रुपये किलो मटर, 60 रुपये किलो शिमला मिर्च, 15 रुपये किलो आलू, 25 रुपये किलो ओल, 40 रुपये किलो बींस और पपीता के साथ 25 रुपये किलो ब्रोकली मिल ही है।

आपको बाता दें कि रांची में स्थित .यह फॉर्म हाउस 43 एकड़ में है। इस फॉर्म हाउस में बड़े पैमाने पर सब्जी और फलों की खेती की जाती है। धोनी ने अपने फार्म हाउस के पास एक गौशाला भी बनाई है। जहां पर डेयरी करते हैं। यहां पर करीब 300 से ज्यादा गायों को रखा गया है। धोनी आए दिन अपने फार्म हाउस में पहुंचकर मजदूरों के साथ खेती का काम करते नजर आते हैं।