किसी भी मनुष्य के शरीर में आंत एक जरुरी हिस्सा है और वो इसलिए क्यूंकि आप जो भी खाते है वो पचने के लिए आंतों से होकर जाता है।
ऐसे में शरीर के लिए आंतों का स्वस्थ्य रहना बहुत जरुरी है। आंत आहार नली का ही एक भाग है जो कि पेट से गुदा तक फैली होती है।
अगर यह ठीक से काम नहीं करता तो धीरे धीरे खाना सड़ने लगता है और उसके बाद तमाम तरह की बीमारियां इंसान को घेर लेती है तो इतना तो आप समझ ही गए होंगे की, आंत का स्ट्रांग रहना कितना जरुरी है .
तो आइये आज इस लेख में जानते है स्वामी रामदेव जी के कुछ ऐसे उपाय जिनको आज़मा कर आप भी अपनी आंतों को फिट रख सकते है। स्वामी रामदेव कहते है की आंते कमजोर है तो एलोपेथी में कोई दवाई नहीं है।
इसलिए आपको चाहिए की आप अनार खूब खाये, कोई भी वायरस सबसे पहले पेट के रास्ते आंत पर ही अटैक करता है। अनार से पेट और लीवर दोनों अच्छे होते है। आगे स्वामी जी कहते है, आंतों को दुरुस्त रखने के लिए कम से कम 20 मिनट हर दिन व्यायाम करें।
रोज़ सुबह आंवला और एलोवेरा रस पीये। स्वामी जी कहते है , कुछ समय के लिए शाम और सुबह टहलना बहुत जरूरी है, इससे शरीर को शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है।
कब्ज की समस्या से भी आंतों को नुकसान होता है इसलिए चिकना और वसा युक्त खाना छोड़ दे और फाइबर युक्त सब्जी और फल खाये।