1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. क्या दही ठंडी होती है और इसे सर्दियों में नहीं खाना चाहिए? पढ़ें पूरी वजह..

क्या दही ठंडी होती है और इसे सर्दियों में नहीं खाना चाहिए? पढ़ें पूरी वजह..

खाने के साथ आप सबको दही खाना पसंद होगा, दही खाने का स्वाद भी बढ़ती है। दही हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। इसे बढ़िया प्रोबायोटिक माना जाता है। प्रोबायोटिक हमारी आहारनाल में अच्छे बैक्टीरियाज बढ़ाते हैं, इनसे हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है। गर्मियों में तो दही, छाछ, लस्सी ये सब लोग जमकर पीते हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

खाने के साथ आप सबको दही खाना पसंद होगा, दही खाने का स्वाद भी बढ़ती है। दही हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है। इसे बढ़िया प्रोबायोटिक माना जाता है। प्रोबायोटिक हमारी आहारनाल में अच्छे बैक्टीरियाज बढ़ाते हैं, इनसे हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक रहता है। गर्मियों में तो दही, छाछ, लस्सी ये सब लोग जमकर पीते हैं।

हालांकि कई लोगों का ऐसा मानना है कि सर्दी में दही नुकसान करता है। इसे खांसी और गला खराब होने की समस्या हो सकती है। जिन्हें दही पसंद है और खाने के साथ नियमित रूप से इसे खाते हैं उनके लिए सर्दियों में दही छोड़ना मुश्किल होता है।

सर्दियों में आलू के पराठे, कचौड़ी, तहरी, खिचड़ी जैसी कई डिशेज हैं जो दही या रायते के बिना अधूरी लगती हैं। कई लोग ऐसा मानते हैं कि दही खाने से गले में खराश और सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है।

आयुर्वेद में भी सर्दियों में दही नहीं खाने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि यह म्यूकस बढ़ाता है। इसकी प्रकृति कफ बढ़ाने वाली होती है। जिन लोगों को पहले से ही सांस और खांसी से जुड़ी समस्याएं हैं उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आयुर्वेद में इसीलिए सर्दी में दही खाने से मना किया जाता है खासकर शाम के वक्त। अगर आपको ऐसी कोई भी दिक्कत है तो शाम 5 बजे के पहले दही खा सकते हैं।

दही एक अच्छे प्रो-बायोटिक का काम करता है। इसमें अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं।

इम्यूनिटी दही में मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है।

हड्डियों को करे मजबूत इसमें कैल्शियम की मात्रा भी भरपूर पाई जाती है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...