1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. पेट की चर्बी कम करना है तो रोज करें ये आसन, पढ़ें पूरी खबर…

पेट की चर्बी कम करना है तो रोज करें ये आसन, पढ़ें पूरी खबर…

योग जीवन का अहम हिस्सा है, क्योंकि ये हमें स्वस्थ और फिट रखता है। नियमित रूप से योग करने पर मन और आत्म शांति की एहसास होता है। योग शरीर को मजबूत, सुडौल और लचीला बनाने में भी मदद करता है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नोएडा:  योग जीवन का अहम हिस्सा है, क्योंकि ये हमें स्वस्थ और फिट रखता है। नियमित रूप से योग करने पर मन और आत्म शांति की एहसास होता है। योग शरीर को मजबूत, सुडौल और लचीला बनाने में भी मदद करता है। इसलिए आज हम आपके लिए  उत्तानपादासन के फायदे लेकर आए हैं।  इस आसन के दौरान पेट की चर्बी को कम करने और पेट को अंदर करने में मदद मिलती है।

क्या है उत्तानपादासन  (Uttanpadasana in Hindi)

उत्तानपाद में उत्तान का अर्थ होता है ऊपर उठा हुआ और पाद का अर्थ होता है “पैर”. इस आसन में पैर को ऊपर की और ले जाया जाता है। इस वजह से इसे उत्तानपाद आसन कहा जाता है। इसका नियमित अभ्यास करने से आप कई समस्याओं से बच सकते हैं।

इस आसन को करने से पेट की चर्बी कम होती है।

इसके अभ्यास से पेट दर्द में राहत मिलती है।

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या है, उन्हें राहत मिलेगी।

नाभि को संतुलित करने में यह आसन सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।

इस आसन के माध्यमसे एब्स (abs) भी बनाये जा सकते है।

नियमित अभ्यास से कब्ज की समस्या दूर होती है।

इस आसन के माध्यम से कमर दर्द में भी राहत मिलती है।

वृक्षासन योग के अभ्यास को पैरों के दर्द और गठिया की समस्या को दूर करने में लाभदायक माना जाता है। पैरों और कूल्हे की हड्डियों को मजबूती देने में वृक्षासन योग का नियमित अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है। जिन लोगों को दिनभर काम के कारण पैरों में दर्द की समस्या बनी रहती है उनके लिए  वृक्षासन योग विशेष लाभदायक हो सकता है।

जिन लोगों के अक्सर पैरों में दर्द और जकड़न की समस्या बनी रहती है उनके लिए उत्तानासन योग के अभ्यास को लाभदायक माना जाता है। इस योगासन में शरीर की कई मांसपेशियों का अभ्यास हो जाता है, जिससे न सिर्फ पैर में दर्द और जकड़न की समस्या दूर हो सकती है, साथ ही शरीर के लचीलापन को बढ़ाने में भी इस योग को फायदेमंद माना जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...