1. हिन्दी समाचार
  2. वायरल
  3. OMG: घर पर लेबर पेन से तड़प रही मां को ऑपरेटर ने फोन पर ही कराई डिलिवरी, मां बच्चे दोनों हेल्दी

OMG: घर पर लेबर पेन से तड़प रही मां को ऑपरेटर ने फोन पर ही कराई डिलिवरी, मां बच्चे दोनों हेल्दी

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : आमिर खान अभिनीत फिल्म थ्री इडियट तो आपने देखी ही होगी, जब फिल्म की एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी बड़ी बहन को फोन पर डिलिवरी कराती है। तब उनके पास मौजूद रहते है आमिर खान और अन्य दो एक्टर। लेकिन यहां इस महिला के पास कोई नहीं है, सिर्फ उनके दो बच्चों को छोड़कर। उनका पति भी काम से बाहर गया हुआ है। अचानक घर में मौजूद रही महिला को लेबर पेन उठता है, इसे लेकर वो हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करती है। वहीं फोन पर मौजूद ऑपरेटर उनका सफल डिलिवरी कराती है। आपको बता दें कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ है।

बता दें कि यह मामला, उत्तरी कैरोलिना के यूनियन सिटी का है। जहां की रहने वाली सामंथा लॉकहार्ट के साथ, जो प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में अपने 3 बच्चों के साथ अकेली थी। ऐसे में लेबर पेन के तड़प रही महिला से फोन पर बात कर एक फोन ऑपरेटर ने उसकी सफल डिलिवरी करवा दी। महिला ने अकेले ही घर पर अपनी नॉर्मल डिलिवरी की। अब मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

क्या है पूरा मामला

पिछले महीने सुबह 3.30 बजे की बात है, जब सामंथा लॉकहार्ट अपने 3 बच्चों के साथ घर में अकेली थी। उनका मंगेतर काम पर गया था। 9 मंथ प्रेग्नेंट लॉकहार्ट ने देखा कि उसका वॉटर बैग फट गया है। ऐसे में उन्होंने 911 इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर 911 पर कॉल किया। लेकिन जब तक डॉक्टर्स वहां पहुंचते, तब तक उनकी डिलिवरी हो गई।

फोन पर बात करते समय हुई डिलिवरी

जिस समय महिला ने 911 पर कॉल किया, तब उसकी हालत बहुत खराब थी। ऑपरेटर केरी माइकल्स ने बताया कि लॉकहार्ट ठीक से बोल भी नहीं पा रही थी और उनकी सांस बहुत तेज चल रही थी। ऐसे में उन्होंने ना सिर्फ उनको शांत किया, बल्कि फोन पर ही उनकी डिलिवरी करवाने में मदद की। जब तक डॉक्टर की टीम उनके घर तक नहीं पहुंची वह उनसे फोन पर ही बात करती रहीं।

बच्चे की आवाज सुनकर मिली राहत

केरी माइकल्स बताती हैं, कि ‘जैसे ही मैंने फोन पर बच्चे की रोने की आवाज सुनी, मुझे राहत मिली।’बता दें कि लॉकहार्ट ने एक हेल्दी 8-पाउंड, 5-औंस बेबी बॉय को जन्म दिया। जिसका नाम एवोंटे रखा गया।

लॉकहार्ट ने किया महिला का शुक्रिया

लॉकहार्ट ने डिलिवरी के बाद कहा कि ‘केरी ने मुझे शांत रखा क्योंकि मैं बहुत ज्यादा घबरा रही थी। केरी कहती रहीं कि, ठीक है, शांत हो जाओ और मुझे संभाला। यह ऐसा है जैसे भगवान ने उसे मेरे लिए, इस स्थिति के लिए भेजा है। वह निश्चित रूप से एक अद्भुत महिला हैं।’

बेटे और मां से मिलने पहुंची फोन ऑपरेटर

911 ऑपरेटर के रूप में काम करने वाली केरी माइकल्स आमतौर पर उन लोगों से नहीं मिलती, जिनसे वह फोन पर बात करती है। लेकिन वह हाल ही में लॉकहार्ट और उसके बच्चे से मिलने पहुंची। लॉकहार्ट ने भी उन्हें मदद करने के लिए धन्यवाद दिया और दोनों महिलाओं ने कहा कि ‘यह एक ऐसा पल है जिसे वे कभी नहीं भूलेंगे।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...