रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
नई दिल्ली: देश और दुनिया में आपने कई चमत्कार देखें होगे। लेकिन क्या आप जानते है कि जब इस धरती की संरचना हुई थी तब कई तरह के जीव-जंतु इस पृथ्वी में आये थे। जीवों की कई तरह की प्रजातियां भी इस धरती में आयी थी लेकिन कई प्रजातियां है जो पर्यावरण के अनूकूल नहीं रह पायी और विलुप्त हो गयी। इनमें से डायनासोर तो आप सभी ने सुना ही होगा जो अब इस पृथ्वी में एक भी नहीं है इसी के साथ तस्मानिया टाइगर की भी एक प्रजाति पहले कभी हुआ करती थी जो अब विलुप्त हो गयी।
कैसे होते थे तस्मानिया टाइगर-
टाइगर सुनते ही आपके सामने बाघ की तस्वीर आ रही होगी लेकिन तस्मनानिया टाइगर आम बाघों से बिल्कुल अलग दिखते थे। इनका आधा शरीर बाघ की तरह तो आधा कुत्ते की तरह दिखायी देता था। कहा जाता है कि आज से 85 साल पहले ये तस्मानिया टाइगर की प्रजाति दुनिया से खत्म हो गयी थी।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि 85 साल पहले विलुप्त हो चुकी इस प्रजाति का जानवर इस बार देखने को मिला है । जी हां तस्मानियन टाइगर पहले ऑस्ट्रेलिया के पूरे तस्मानिया में ही देखा जाता था। लेकिन समय बितने के साथ- साथ इसकी संख्या कम होती गई। इसके बाद 1936 में इस प्रजाति को ही विलुप्त घोषित कर दिया गया।
लेकिन अब 85 साल बाद इसे फिर से देखे जाने का दावा किया गया है। और ऑस्ट्रेलिया के थाइलासीन अवेयरनेस ग्रुप के प्रेसिडेंट नील वाटर्स ने खुलासा किया कि इतने सालों बाद फिर से इस जानवर को एक परिवार ने देखने का दावा किया है। प्रेसिडेंट नील ने बताया कि इस परिवार ने तस्मानियन टाइगर को जंगल की ओर जाते देखा। इस बात के सबूत के तौर पर उन्होंने चार तस्वीरें भी पेश की। इसमें एक ऐसा जीव दिख रहा है जिसकी आधी बॉडी बाघ की तरह है और आधी कुत्ते जैसी।
लेकिन एक्सपर्ट्स ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें मोर्फड है। इसे मात्र पब्लिसिटी के लिए एडिट कर रिलीज किया गया है। उन्होंने कहा कि लोग पब्लिसिटी के लिए ऐसी तस्वीरें रिलीज करते हैं और कहानियां बनाते हैं।
बताते चलें कि तस्मानियन टाइगर का वजन 12 से 22 किलो तक होता था। साथ ही इसकी लंबाई 39 से 51 इंच तक थी। साथ ही इसकी बॉडी के आगे का हिस्सा कुत्ते जैसा और बॉडी के पिछे का हिस्सा बाघ की तरह धारीदार होता है। और अगर रिकार्ड्स की बात करें तो आखिरी बार तस्मानियन टाइगर को सन् 1930 में जिंदा देखा गया था।