1. हिन्दी समाचार
  2. वायरल
  3. ताबड़तोड़ अंग्रेजी बोलती नज़र आई भिखारी महिला, रह चुकी है साइंस ग्रेजुएट

ताबड़तोड़ अंग्रेजी बोलती नज़र आई भिखारी महिला, रह चुकी है साइंस ग्रेजुएट

वाराणसी के घाट पे रहने वाली एक महिला भिखारी का वीडियो क्लिप इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जो बात इस विडियो को खास बनाती है और जिस कारण यह वायरल हो रहा है। वो है महिला भिखारी का फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: अनुष्का सिंह

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक चौंकाने वाला, आश्चर्य में डाल देने वाला एक वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर और सुनकर आप भी चौंक जाएँगे और हैरत में पड़ जाएंगे।

दरअसल इन दिनो वाराणसी के घाट पे रहने वाली एक महिला भिखारी का वीडियो क्लिप इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जो बात इस विडियो को खास बनाती है और जिस कारण यह वायरल हो रहा है। वो है महिला भिखारी का फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना। जी हाँ, इस विडियो मे महिला भिखारी ताबड़तोड़ अंग्रेजी बोलती नजर आ रही है। साथ ही वो महिला दावा करती दिखाई पड़ती है कि वह एक साइंस ग्रेजुएट है।

आपको बता दे कि यह विडियो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के एक छात्र द्वारा पोस्ट किया गया है। इस विडियो मे जो महिला है उसकी पहचान स्वाती के रूप मे हुई है, और वह वाराणसी के अस्सी घाट पर भीक मांगती है।

स्वाती इस विडियो मे अपने बारे मे बताती है। उसका कहना है कि वह दक्षिण भारत की रहने वाली है, और वह वाराणसी मे तीन साल से ऐसे ही रह कर अपना गुज़रा कर रही है। स्वाती अपने साथ हुई दुखद घटना के बारे मे बताती है और  कहती है कि एक बच्चे को जन्म देने के बाद उसके शरीर का दायां हिस्सा पैरालाइज हो गया। स्वाती का दावा है कि उसके पास कंप्यूडर विज्ञान की डिग्री है। इस विडियो के माध्यम से स्वाती लोगो से उसकी मदद की गुहार लगाती नजर आती है, उसने दर्शको से उसके लिये नौकरी खोजने का आग्रह किया है।

अविनाश त्रिपाठी के नाम से एक बीएचयू छात्र, जिसने महिला को रिकॉर्ड किया और फेसबुक पर वीडियो डाला, वह भी अपने दर्शको से स्वाति को नौकरी खोजने में मदद करने के लिए लीड भेजने का आग्रह करता है। बता दे कि 5 नवंबर को पोस्ट किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे 60 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब किसी ऐसे व्यक्ति का अंग्रेजी बोलने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले भी इस साल की शुरुआत में, एक कचरा बीनने वाले का बाइबल ले जाने और धाराप्रवाह अंग्रेजी में बोलने का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसने सैकड़ों नेटिज़न्स का दिल जीत लिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...