1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम: BJP नेता प्रदीप बिष्ट ने कहा महिलाओं को खुद होना होगा अपने अधिकारों के प्रति सजग

महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम: BJP नेता प्रदीप बिष्ट ने कहा महिलाओं को खुद होना होगा अपने अधिकारों के प्रति सजग

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखट्टा के कार रोड में महिला सशक्तिकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिले के पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचारों को रोकना और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

मंहिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में पहुंचे पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव का कहना था कि महिलाओं को जागरूक होना बहुत आवश्यक है। क्योंकि जब तक उन्हें अपने अधिकारों का पता नहीं होगा। उनके साथ हो रहे अत्याचारों को रोकने में पुलिस सक्षम नहीं हो पाएगी।

महिलाओं को समाज में हो रहे उनके प्रति अन्याय को रोकने के लिए खुद ही सजग होना पड़ेगा। तभी जाकर पुलिस प्रशासन उनकी मदद कर पाएगा। क्योंकि जब तक पुलिस को अपराध की जानकारी नहीं मिलेगी तो वह कार्यवाही नहीं कर पाएगी।

वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि महिलाओं के ऊपर जो अत्याचार हो रहे हैं वह घर से लेकर समाज के हर कोने में पुरुषों द्वारा ही किए जाते हैं। अगर समाज में सभी लोग अपने दायित्व का निर्वाह करें और महिलाओं को समाज में बराबर का सम्मान दें तो उनके प्रति हो रहे अत्याचारों में बेशक कमी आएगी।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंची छात्राओं ने इस तरह के कार्यक्रम को बहुत आवश्यक बताया उनका कहना था कि इस तरह के आयोजनों से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है और उनमें अपने आत्म सम्मान के प्रति लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...