उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक गौरवान्वित कर देने वाली खबर सामने आई हैं। जहाँ अब भारत-चीन- नेपाल सीमा पर गुंजी में 10 हजार फिट की ऊंचाई पर 100 फिट ऊंचा तिरंगा लहराएगा।
रिपोर्ट: अनुष्का सिंह
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक गौरवान्वित कर देने वाली खबर सामने आई हैं। जहाँ अब भारत-चीन- नेपाल सीमा पर गुंजी में 10 हजार फिट की ऊंचाई पर 100 फिट ऊंचा तिरंगा लहराएगा।
दरअसल चीन सीमा के करीब जो कैलास मानसरोवर यात्रा के पड़ाव मे गूंजी पड़ता है, जिसमे पिथौरागढ़ जिला है। जो की भारत-नेपाल-चीन सीमा के चलते एक त्रिकोण के रुप मे उभरता है और जिला मुख्यालय से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थिति गुंजी त्रिकोणीय अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बसा हुआ है। अब से इस जग्ह पर सबसे ऊंचा तिरंगा लहराया जाऐगा। जिससे यह ध्वज राष्ट्रभक्ति के भाव को और मजबूत करेगा।
आपको बता दें कि कैलास मानसरोवर यात्रा के इस अहम पड़ाव पर यात्रियों के स्वास्थ की जांच की जाती है। साथ ही भारत-चीन व्यापार के लिए अंतर्राष्ट्रीय मंडी गुंजी में ही है। इस 100 फिट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना का निर्णय प्रशासन द्वारा लिया गया है। जिसके चलते लगभग 43.50 लाख रुप्ये के राशी ग्रामीण निर्माण विभाग को दी गई है।
बता दे कि झंडे के स्थापना की कार्यवाई भी शुरु कर दी गई है। जिसके चलते लगभग 2 महीने के अंदर इस जग्ह को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। ताकी 2022 के गणतंत्र दिवस पर इस झंडे को फहराया जा सके। इस्से पहले भी जिला मुख्यालय के वरदानी मंदिर के समीप 100 फिट ऊंचा झंडा स्थापित किया जा चुका है। पिछले माह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका शुभारंभ किया था। यह झंडा जिला मुख्यालय के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिला मुख्यालय में यह एक नया सेल्फी प्वाइंट बनकर उभर रहा है।