1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा , डोर-टू-डोर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनता से मांगा समर्थन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा , डोर-टू-डोर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनता से मांगा समर्थन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रुद्रप्रयाग के दौरे पर हैं। सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से गुलाबराय मैदान में उतरने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री पहले भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रुद्रप्रयाग के दौरे पर हैं। सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से गुलाबराय मैदान में उतरने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री पहले भगवान रुद्रनाथ के दर्शन किया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री संगम बाजार से मुख्य बाजार होते हुए सांकेतिक रूप से डोर-टू-डोर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में जनता से समर्थन मांगा। इसके बाद गुलाबराय में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात एवं बैठक करेंगे।

गुलाबराय स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम के बारे में प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने बताया कि यह उत्तराखंड और विशेष रूप से रुद्रप्रयाग के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि गृहमंत्री के यहां पांच तरह के कार्यक्रम हैं। सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से रुद्रप्रयाग पहुंचे। जबकि 12 बजे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीधे अलकनंदा-मंदाकिनी स्थित भगवान रुद्रनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना एवं दर्शन किया।

इसके बाद वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में संगम बाजार से मुख्य बाजार होते हुए सांकेतिक रूप से डोर-टू-डोर जनता से जनसमर्थन मांगा।

गृह मंत्री गोपेश्वर, नारायणबगड़, अगस्त्यमुनि, कर्णप्रयाग और श्रीनगर में कुल 9 हजार लोगों से वर्चुअल संवाद स्थापित करेंगे। इसके बाद महिला एवं बहनों से संवाद करेंगे। साथ ही अनुसूचित जाति के भाइयों से संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री 11 बजे से 4 बजे तक यह कार्यक्रम करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...