1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. CAA के बहाने शैक्षणिक संस्थानों को बर्बाद कर रही विपक्ष- मंत्री निशंक

CAA के बहाने शैक्षणिक संस्थानों को बर्बाद कर रही विपक्ष- मंत्री निशंक

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अपने हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने सीएए को देश के लिए ऐतिहासिक फैसला बताते हुए विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट केवल 3 देशों से आने वाले अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का कानून है, न कि किसी की नागरिकता छीनने का।

उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दल जो देश के बंटवारे के लिए भी जिम्मेदार हैं वो युवाओं को और लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। लेकिन अब जनता समझ चुकी है कि सीएए कानून देश की सुरक्षा और भलाई के लिए है।

निशंक ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्‍थानों को अपने राजनीतिक गतिविधयों का अड्डा बना रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। शैक्षणिक संस्थान में हमारे देश का भविष्य हैं। इसे बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

आज बीजेपी नागरिकता संशोधन कानून पर अब तक का सबसे बड़ा जनजागरण अभियान शुरु कर रही है। कार्यक्रम के मुताबिक एक ही दिन में 42 जगहों पर पार्टी के 42 बड़े नेता घर-घर संपर्क अभियान लांच करेंगे। अभियान के तहत अगले 10 दिन में बीजेपी के मंत्री और नेता देश के 3 करोड़ लोगों तक पहुंचेंगे।

(पंकज सक्सेना की रिपोर्ट)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...