1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय, टिहरी से लड़ेंगे चुनाव….

भाजपा में शामिल हुए किशोर उपाध्याय, टिहरी से लड़ेंगे चुनाव….

उत्तराखंड में फिर सियासी संग्राम छिड़ गया है। टिहरी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। जिसके चलते कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट:पायल जोशी

उत्तराखंड में फिर सियासी संग्राम छिड़ गया है। टिहरी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। जिसके चलते कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं।

गुरुवार को देहरादून में चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजदूगी में किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हुए। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

बता दें टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने किशोर उपाध्याय को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं राज्य में केवल डोईवाला सीट पर भाजपा को अपना प्रत्याशी घोषित करना है। जिसके कारण टिहरी के वर्तमान भाजपा विधायक डॉ. धन सिंह नेगी भी आज कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं। वहीं नेगी समर्थकों के साथ टिहरी से देहरादून के लिए रवाना हुए हैं और धन सिंह नेगी को कांग्रेस टिहरी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

दरअसल किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। जिसके चलते भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद राज्य की विभिन्न सीटों पर कार्यकर्ताओं में उबाल देखने को मिला। जिसके बाद बुधवार देर रात सूची में कई बदलाव भी किए गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...