1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. कोरोना की जांच में हिमाचल, त्रिपुरा से भी पीछे है उत्तराखंड

कोरोना की जांच में हिमाचल, त्रिपुरा से भी पीछे है उत्तराखंड

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

राज्य में कोरोना के मरीज तेज़ी से बढ़ रहे है। एक दिन में 14 मरीज के साथ ही कुल मरीजों की संख्या अब 113 हो गयी है। अगर जांच की बात करे तो उसमे भी हिमाचल जैसे राज्यों से उत्तराखंड पीछे है।

आगे आंकड़ों पर निगाह डाले तो राज्य की आबादी तकरीबन 1 करोड़ है और यहां 1 लाख की आबादी पर 119 टेस्ट हुए है।

अगर हिमाचल प्रदेश की और निगाह डाले तो उसकी आबादी 1 करोड़ से कम है लेकिन प्रति लाख 264 टेस्ट हो रहे है।

अगर इसमें त्रिपुरा भी जोड़ लिया जाए तो उसकी आबादी हिमाचल से भी कम है लेकिन प्रति 1 लाख 386 टेस्ट हो रहे है।

दरअसल प्रवासियों के लौटने के बाद से प्रदेश में मरीज बढ़ रहे है। ऐसे में जितनी टेस्टिंग होनी चाहिए उतनी हो नहीं रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...