1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. BJP से बर्खास्त होने के बाद हरक सिंह रावत ने कही ये बात, पढ़ें

BJP से बर्खास्त होने के बाद हरक सिंह रावत ने कही ये बात, पढ़ें

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक और राजनीतिक भूचाल देखने को मिल रहा है। यहां बीजेपी  ने अपने कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। इसके साथ उन्हें पार्टी से भी छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक और राजनीतिक भूचाल देखने को मिल रहा है। यहां बीजेपी  ने अपने कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। इसके साथ उन्हें पार्टी से भी छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया। हरक सिंह रावत पिछले काफी समय से आगामी चुनाव में मनचाही टिकट के लिए दबाव पार्टी पर दबाव बना रहे थे। वह अपनी बहु अनुकृति रावत के लिए भी लैंसडौन सीट से टिकट मांग रहे थे।

पार्टी पर दबाव बनाने बनाने के मकसद से ही वह कांग्रेस के साथ भी गलबहियां बढ़ा रहे थे। हालांकि बीजेपी ने उनकी मांगों को खारिज कर दिया, जिसके बाद वह नाराज़ होकर रविवार दोपहर दिल्ली चले गए थे। खबर है कि वह आज कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

भाजपा सरकार में हरक सिंह रावत पहले ही दिन से असहज नजर आ रहे थे।  लेकिन अंतिम साल में उन्होंने अपने बयानों और मेल मुलाकातों से भाजपा को ही असहज करके रखा हुआ था। अब चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरु होने से चंद घण्टे पहले उनकी कांग्रेस में वापसी की प्रबल संभावना को देखते हुए आखिरकार भाजपा को आखिरकार उनसे अपने रिश्ते फिर से परिभाषित करने पड़ गए हैं।

इसी क्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी को उन्हें सरकार से बर्खास्त करने के साथ ही पार्टी ने भी उन्हें निलंबित कर दिया है। जबकि अब तक हर बार पार्टी उनकी मनोव्वल करती आ रही थी। हरक के तेवरों के आगे नरम पड़ती पार्टी के रवैये से भाजपा का मूल कैडर भी हैरान था, इस कारण पार्टी ने अब तकरीबन बेअसर हो चुकी इस कार्यवाही से अपने कैडर की भावनाओं पर मरहम लगाने का प्रयास किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...