1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. भाजपा का मेगा प्रचार अभियान शुरू, पीएम मोदी करेगें वर्चुअल संबोधन…..

भाजपा का मेगा प्रचार अभियान शुरू, पीएम मोदी करेगें वर्चुअल संबोधन…..

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा ने मंगलवार से अपना मेगा प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। पहले ही दिन उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल के मुख्यमंत्रियों के अलावा केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत पार्टी के सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश पदाधिकारी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार किया और रैलियों को संबोधित किया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट:पायल जोशी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा ने मंगलवार से अपना मेगा प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। पहले ही दिन उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल के मुख्यमंत्रियों के अलावा केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी समेत पार्टी के सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश पदाधिकारी सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर प्रचार किया और रैलियों को संबोधित किया।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी चार कार्यक्रमों की अनुमति मिल गई है। जिसके चलते जल्द ही प्रचार कार्यक्रमों की तिथि और स्थान तय हो जाएंगे। जोशी ने बताया है कि तीन फरवरी को राष्ट्रीय जेपी नड्डा उत्तरकाशी और रामनगर में डोर टू डोर प्रचार और जनसभा को संबोधित करेंगे। जोशी ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, विकास नगर में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हल्द्वानी में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसभा और डोर टू प्रचार किया।

उन्होंने बताया है कि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था विषय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे। जिसके चलते कार्यक्रम के संयोजक अजेंद्र अजय के मुताबिक, सभी 14 सांगठनिक जिलों में कार्यकर्ता एलईडी और डिजिटल स्क्रीन पर सुनेंगे।

बता दें पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि भाजपा चुनाव प्रचार में टेली कांफ्रेंसिंग तकनीक का प्रयोग कर रही है। इसके माध्यम से पार्टी 80 लाख मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास करेगी। जिसके कारण इस नई तकनीक के तहत हर विधानसभा में 10 हजार से 20 हजार मतदाताओं से संपर्क साधा किया जाएगा।

दरअसल टेली कांफ्रेंसिंग तकनीक के माध्यम से एक कॉल से 50 से 90 हजार लोगों तक अपना संदेश पहुंचाया जा सकता है, और इस तकनीक में मतदाताओं के सवाल पूछने का भी विकल्प है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...