1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में बीजेपी ने बढ़ाई महिलाओं का योगदान, पढ़ें पूरी खबर..

उत्तराखंड में बीजेपी ने बढ़ाई महिलाओं का योगदान, पढ़ें पूरी खबर..

भाजपा द्वारा जारी पहली सूची में इस बार छह महिलाओं को टिकट दिया गया है। अभी 11 सीटों पर टिकट घोषित होने शेष हैं। इस कारण माना जा रहा है कि अभी भाजपा कुछ और महिलाओं को टिकट दे सकती है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पांच सीटों पर महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भाजपा द्वारा जारी पहली सूची में इस बार छह महिलाओं को टिकट दिया गया है। अभी 11 सीटों पर टिकट घोषित होने शेष हैं। इस कारण माना जा रहा है कि अभी भाजपा कुछ और महिलाओं को टिकट दे सकती है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पांच सीटों पर महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा था।

उत्तराखंड में मातृ शक्ति की हर मोर्चे पर अहम भूमिका रही है। राज्य आंदोलन से लेकर चुनावों में भागीदारी में भी मातृशक्ति हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़ी रही है। यही वजह है कि राजनीतिक दलों की मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए बनाई जाने वाली तमाम योजनाओं के केंद्र में मातृशक्ति जरूर रहती है।

यह कुल वोटरों का तकरीबन 48 फीसद हैं। पर्वतीय क्षेत्रों की अधिकांश विधानसभाओं में महिला मतदाता पुरुष मतदाताओं की तुलना में अधिक वोट देती हैं। ऐसे में महिला मतदाताओं की भूमिका अहम हो जाती है। सांगठनिक दृष्टि से भी भाजपा का महिला मोर्चा काफी मजबूत है।

भाजपा ने इस बार बीते विधानसभा चुनाव की तुलना में महिला मतदाताओं पर अधिक भरोसा जताया है। भाजपा ने इस बार देहरादून कैंट सीट से सविता कपूर, खानपुर सीट से कुंवर रानी देवयानी, यमकेश्वर सीट से रेणु बिष्ट, पिथौरागढ़ सीट से चंद्रा पंत, सोमेश्वर सीट से रेखा आर्य और नैनीताल सीट से सरिता आर्य को पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। बीते चुनाव में पार्टी ने केदारनाथ, चकराता, यमकेश्वर, गंगोलीहाट और सोमेश्वर सीट पर महिलाओं को टिकट दिए थे। इनमें से तीन सीटों पर महिलाओं ने जीत दर्ज की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...