1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली है। भारी बर्फबारी के बाद अब पहाड़ों में जमकर बारिश हो रही है। इस बारिश के काऱण पहाड़ का मौसम सुहाना हो गया है। सैलानी उत्तराखंड की बर्फबारी के बाद वहां की बारिश का आनंद ले रहे और पहाड़ की खूबसूरत फिजाओं का दीदार कर रहे हैं।

लेकिन नैनीताल औऱ देहरादून में बर्फबारी के बाद भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को आम दिनचर्या का काम करने में भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि मौसम का मिजाज बदल गया है। देहरादून, नैनीताल भारी बारिश में औऱ भी खूबसूरत लगने लगा है और सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। बर्फबारी और बारिश में पहाड़ों की खूबसूरती देखते ही बनती है।

https://www.youtube.com/watch?v=WEIgsnDJV9s

वैसे भी पहाड़, बर्फबारी और बारिश का नाम सुनते ही आपके मन में खूबसूरत वादियों को देखने का मन करने लगता है। लेकिन आपको जब ये तीनों हीं चीजें मिल जाए तो फिर क्या कहने। आजकल उत्तराखंड में सैलानियों के मन में भी ऐसा ही कुछ है और हो भी क्यों ना। क्योंकि उन्हें पहाड़ों की बर्फबारी के बाद बारिश का लुत्फ उठाने का जो मौका मिला है।  

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...