1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोई भी काला कानून यूपी में लागू नहीं होने देंगे, किसानों के लिए अखिरी दम तक लड़ेंगे: अखिलेश यादव

कोई भी काला कानून यूपी में लागू नहीं होने देंगे, किसानों के लिए अखिरी दम तक लड़ेंगे: अखिलेश यादव

यूपी में चुनावी सियासी खेला शुरू हो गया है, हर पार्टी अपना दाव खेल रही है। इसी कड़ी सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव आज मुजफ्फरनगर के दौरे पर है। मिडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चौ. चरण सिंह जी के रास्ते पर हमसब है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

यूपी में चुनावी सियासी खेला शुरू हो गया है, हर पार्टी अपना दाव खेल रही है। इसी कड़ी सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव आज मुजफ्फरनगर के दौरे पर है। मिडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चौ. चरण सिंह जी के रास्ते पर हमसब है। ‘चरण सिंह जी किसानों को सम्पन्न बनाना चाहते थे। हम उनकी विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। ये चुनाव चरण सिंह जी के सपने को बढ़ाने का चुनाव है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये चुनाव किसानों,नौजवानों के भविष्य का है। सपा सरकार बनने पर किसानों का भुगतान समय पर किया जाएगा। कोई भी काला कानून यूपी में लागू नहीं होने देंगे। नकारात्मक सोच को चुनाव में नकारने का समय है। किसानों के लिए अखिरी दम तक लड़ेंगे। हम सब अन्न संकल्प लेने वाले लोग हैं। 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। सपा-RLD की ऐतिहासिक जीत होगी। सपा सरकार आने पर गन्ने का भुगतान 15 दिन के अंदर होगा।

अखिलेश यादव प्रेस वार्ता में आगे कहा कि प्रदेश से नकारात्मक राजनीति को खत्म करना है। सत्ता में आने पर सिंचाई मुफ्त करेंगे। भर्ती को लेकर नौजवान आंदोलित हैं। ‘लेकिन बीजेपी इन मुद्दों पर बात नहीं करती है। बीजेपी के लोगों का राजनीतिक पलायन होगा। बीजेपी पुराने मुद्दे और सवाल उठा रही है। बीजेपी कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं कर रही है। बीजेपी के लोग कोरोना फैलाने के लिए पर्चे बांट रहे है। पर्चा बांटकर बीजेपी नेता कोरोना फैला रहे है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...