उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किसानों से कृषि सुधार विधेयक के संबंध में फैलाई जारी रही अफवाहों से बचने का आग्रह करते हुए कहा कि इस विधेयक के आ जाने से किसानों के पास बहुत सारे विकल्प उपलब्ध होगें।
उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली जारी रहेगी। ये विधेयक किसानों के पास उपलब्ध विकल्पों की संख्या में वृद्धि करते है। किसान खाद्य उत्पाद कंपनियों के साथ अपनी उपज के लिये सीधे समझौते कर सकते है।
कृषि सुधार विधेयक 2020 के संबंध में फैलाई जा रही अफवाहों से बचें।
राज्यों की मंडियां पूर्व की भांति कार्य करती रहेंगी, इसके अतिरिक्त भी किसानों को अपनी उपज देश भर में कहीं भी बेचने की स्वतंत्रता होगी। #JaiKisan pic.twitter.com/oUMvCqpc3U
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) September 21, 2020