सोशल मीडिया पर इस वक्त एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भेड़िए के गले में घंटी बांधी जा रही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के संभल में भेड़िए से परेशान लोगों ने उसे पकड़ कर उसके गले में घंटी बांधी दी ताकी उसके आने पर लोगों को भनक लग जाए और लोग चौकन्ना हो जाएं।
भेड़िए को पकड़ कर गले में घंटी बांधने के बद उसे गांव में घुमाया गया ताकी लोगों घंटी की आवाज़ समझ आ सके, उसके बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो इस वक्त तेजी से वायरल हो रहा है। संभल के
थाना रजपुरा के गांव रामपुर खादर का यह मामला है। किसान के खेत मे भेड़िया फंस गया था। लोगों ने उसको पकड़ा और गले में घंटी बांध दी, उसके बाद में छोड़ दिया गया है।
खबरों की माने तो, प्रशासन की तरफ से कहा जा रहा है कि, उस भेड़िए को पकड़कर उसकी घंटी हटाइ जाएगी ताकि वह सामान्य जीवन जी सके। और जिन लोगों ने यह अपराध किया है उनपर कठोर कार्रवाई होगी। भारतीय वन जीव अधिनियम के रूप में कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उसके लिए पुलिस प्रशासन को भी तहरीर दी गई है। इसमें वैधानिक कार्यवाही कर रहे हैं। यह बहुत गलत है उसके सामान्य पशु को उसे सामान्य जीवन से वंचित कर देना। उसको घंटी बंधना फिर वो इस वजह से शिकार नहीं कर पाएगा। और वह मरने की कगार पर पहुंच जाएगा।
जल्द से जल्द उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है, वह राष्ट्रीय संपत्ति है। इस मामले में क्षेत्र में जाकर सभी अपराधियों की पहचान की गई है और 4 लोगों का नाम दर्ज कर थाने में तहरीर दी गई।