1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी : छेड़छाड़ का विरोध करना नाबालिग को पड़ा महंगा

यूपी : छेड़छाड़ का विरोध करना नाबालिग को पड़ा महंगा

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के रामपुर में तीन मनचले युवकों ने छेड़छाड़ के बाद एक किशोरी को छत से नीचे फेंक दिया। किशोरी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि किशोरी के हाथ और पैर की हड्डियां टूट गई हैं।

पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने एक तहरीर दी है कि कल उसकी बेटी को कॉलोनी के पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने छेड़छाड़ की थी।

पीड़िता का आरोप है कि आज उसकी लड़की जब छत पर कपड़ा सुखाने गई थी। उस समय लड़के ने उसको छत से नीचे धक्का दे दिया। बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

मामला रामपुर कोतवाली सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां की एक कालोनी में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी को पड़ोस के रहने वाले युवक अक्सर परेशान करते थे, उससे छेड़छाड़ भी करते थे।

किशोरी की मां ने कई बार इसकी शिकायत भी की, लेकिन आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को रफा-दफा कर दिया। बुधवार को किशोरी छत पर कपड़े डालने गई थी, तभी तीनों मनचले वहां पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने किशोरी से छेड़छाड़ कर उसे छत से नीचे फेंक दिया।

छत से नीचे गिरते ही किशोरी बुरी तरह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने एक तहरीर दी है कि कल उसकी 14 से 15 साल की बेटी को कॉलोनी के पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने छेड़छाड़ की थी।

पीड़िता का आरोप है कि आज उसकी लड़की जब छत पर कपड़ा सुखाने गई थी उस समय लड़के ने उसको छत से नीचे धक्का दे दिया। बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभियोग दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...