1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया युवा घोषणा पत्र, जानिए क्या-क्या कहा?

UP चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया युवा घोषणा पत्र, जानिए क्या-क्या कहा?

आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं  के मुद्दे से मैदान में उतरी कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी  और प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी का ‘युवा घोषणापत्र’ जारी किया है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश: आने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं  के मुद्दे से मैदान में उतरी कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी  और प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पार्टी का ‘युवा घोषणापत्र’ जारी किया है।

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा, कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के युवाओं से परामर्श किया और उनके विचार पार्टी के ‘युवा घोषणापत्र’ में परिलक्षित होते हैं।

राहुल गांधी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में युवाओं को एक नए ‘विजन’ की जरूरत है, राज्य को वह ‘विजन’ कांग्रेस ही दे सकती है।’ उन्होंने कहा, हम नफरत नहीं फैलाते, हम लोगों को जोड़ते हैं, हम युवाओं की ताकत के साथ एक नया उत्तर प्रदेश बनाना चाहते हैं।

यूपी कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए लिखा, कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने यूपी के युवाओं के लिए युवा भर्ती विधान शीर्षक से घोषणापत्र जारी किया, जिसमें प्रदेश के युवाओं के उज्जवल भविष्य का खाका है।

कांग्रेस पार्टी युवा घोषणापत्र रिलीज कर रही है। सोच ये है कि यूपी के युवाओं के भविष्य के लिए खोखले शब्द नहीं, किस तरह हम आपको रोजगार दिलाएंगे। इस घोषणापत्र में हमने यही लिखा है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...