1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में चार चिकित्सकों की सेवा समाप्त की

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही के आरोप में चार चिकित्सकों की सेवा समाप्त की

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उक्त चिकित्सकों में चार की सेवाएं समाप्त करने और एक की पेंशन रोकने के आदेश अपर मुख्य सचिव चिकित्सा को दिए हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

लखनऊः उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सा विभाग में महोबा जनपद में तैनात चार चिकित्सकों पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले चार चिकित्सकों की सेवा समाप्त कर दी है, जबकि प्रमुख सचिव चिकित्सा को एक की पेंशन रोकने के आदेश दिए हैं। बता दें कि महोबा जिले में डॉ. अनिल कुमार, सरिता कटियार, सुशील कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार और देवेंद्र कुमार की तैनाती है। पांचों चिकित्सक काफी समय से शासन की मंशा के अनुरुप कार्य में रुचि नहीं ले रहे थे और गैरहाजिर चल रहे थे। चिकित्सकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही की शिकायत चिकित्सा अधिकारियों को कई बार मिल रही थी। सभी को सख्त हिदायत देने के बावजूद भी आरोपी चिकित्सक नहीं माने, इसी बीच इनमें से एक चिकित्सक सेवा निवृत्त हो गया। इन चिकित्सकों का मामला उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तक पहुंचा, जिस पर उन्होंने चिकित्सकों की कार्यशैली में सुधार न होने पर सेवा समाप्त किए जाने के आदेश दिए। उप मुख्यमंत्री ने उक्त चिकित्सकों में चार की सेवाएं समाप्त करने और एक की पेंशन रोकने के आदेश अपर मुख्य सचिव चिकित्सा को दिए हैं। पीलीभीत और गौंडा से जुड़े प्रकरणों पर भी कार्रवाई का गई है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चिकित्सा विभाग में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की कार्रवाई से हड़कम्प मचा हुआ है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...